औरैया 11 फरवरी *सूखमपुर रेलवे क्रासिंग पर ओबर ब्रज निर्माण शुरू*
*ग्रामीण नक्सा परिवर्तन की मांग पर अड़े आवागमन के साथ वोट डालने मे कम लगाना पडेगा चक्कर*
*नहर पार उतरने से पाँच सौ मतदाताओं को होगा लाभ*
*कंचौसी औरैया* कंचौसी फफूंद स्टेशनो के बीच रेलवे गेट संख्या 6 सी सूखमपुर गांव के पास किसान व ग्रामीण की लम्बी मांग पर डी एफ सी द्वारा पाँच करोड़ रूपए से अधिक खर्च कर बनाया जा रहा रेल ओबर ब्रज पिछले कई सप्ताह से अप ट्रैक के किनारे पिलर बनाने का काम शुरू है यह निर्माण अभी रेलवे की भूमि पर हो रहा है। जो दोनो तरफ एक दर्जन से अधिक किसानो की भूमि को अधिग्रहण कर बनाने का प्रस्ताव है। जिसे गांव घसा के पुरवा ढिकियापुर के ग्रामीण व किसान उत्तर दिशा मे तीन सौ मीटर दूर नहर पार उतारने की मांग डी एफ सी अधिकारियो के साथ साथ जिला व तहसील आधिकारियो से लिखित मौखिक कर चुके है जो रोज के आवागमन मे सुविधा के साथ सभी पदो के चुनाव मे नौगवां मतदान केंद्र पहुँचने के लिए सात किलोमीटर की जगह मात्र दो किलोमीटर दूर होगा जिससे वोटरों को नहर व रेलवे ट्रैक पार करने मे सुविधा मिलेगी। जिस मतदान केंद्र को बदलने की मांग मतदाता काफी दिन से कर रहे। किसान राम प्रकाश, अमर सिंह, रमाकांत, अनिल कुमार , शिव प्रताप, श्रीकृष्ण, सुदामा प्रसाद, ललित व संदीप आदि अपनी भूमि पुल निर्माण मे उसी शर्त पर देने को तैयार है जब इसका नक्सा सीधा नहर रोड की ओर उतारने पर अधिकारी सहमत होंगे।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री