September 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 18 सितंबर 26 सहरसा में पत्रकारों से उलझना पड़ा भारी:

पूर्णिया बिहार 18 सितंबर 26 सहरसा में पत्रकारों से उलझना पड़ा भारी:

पूर्णिया बिहार 18 सितंबर 26 सहरसा में पत्रकारों से उलझना पड़ा भारी: सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक समेत दो डॉक्टर हटाए गए,

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*मिड-डे मील से बीमार बच्चों की कवरेज करने गए मीडिया कर्मी से मारपीट, CCTV फुटेज मिटाने का आरोप, DM की रिपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन*

*मोहम्मद इरफान कामिल | यूपी आज तक, पटना / सहरसा*

पूर्णिया बिहार ! सहरसा से बड़ी खबर आ रही है। सदर अस्पताल में मीडिया कर्मी के साथ मारपीट और अभद्रता करना दो डॉक्टरों को भारी पड़ गया। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल, सहरसा के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार आजाद और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन लाल को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव उपेन्द्र राम के हस्ताक्षर से 18 सितंबर 2026 को अधिसूचना संख्या 9/आ0-08-25/2026(स्वा0) 1299(9B) जारी की गई है। आदेश में दोनों डॉक्टरों को तुरंत स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय, पटना में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

*क्या है पूरा मामला ?*
दरअसल जिला पदाधिकारी, सहरसा ने अपने पत्रांक 398 दिनांक 15.09.2026 के द्वारा सरकार को रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि मध्याह्न भोजन खाने से बीमार हुए बच्चों की रिपोर्टिंग करने जब मीडिया कर्मी सदर अस्पताल पहुंचे तो प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार आजाद (कोटि क्रमांक G643/2025) और डॉ. रोशन लाल (कोटि क्रमांक G4780/2025) ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मार-पीट की। इतना ही नहीं, अपनी करतूत छिपाने के लिए घटना स्थल पर पहले से लगे CCTV कैमरे का फुटेज भी मिटा दिया गया।

*जांच में दोषी पाए गए दोनों डॉक्टर*

DM की रिपोर्ट के बाद विभाग ने जांच बैठाई। जांच प्रतिवेदन में दोनों डॉक्टर दोषी पाए गए। जांच के आलोक में ही नियुक्ति प्राधिकार ने यह विनिश्चय लिया कि दोनों को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग में योगदान कराया जाए। इस आदेश में सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है।
इस कार्रवाई के बाद सहरसा से लेकर पटना तक स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। सरकार ने साफ संदेश दे दिया है कि चौथे स्तंभ पर हमला और साक्ष्य मिटाने जैसी गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।