प्रयागराज 10 नवंबब 26*लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है।

प्रयागराज *गिरोह के सदस्य रेलवे स्टेशनों के आसपास अकेली या घर से भागी लड़कियों को मदद का झांसा देकर जाल में फंसाते थे। फिर उन्हें बंधक बनाकर दूसरे राज्यों में बेच दिया जाता था।
इस बार गैंग ने करछना की एक किशोरी को निशाना बनाया। उसे नैनी के कसाई मोहल्ले में करीब 15 दिन से बंधक बनाकर रखा गया था।
राजस्थान में उसका सौदा करने की तैयारी थी, लेकिन किशोरी ने मौका पाकर अपने प्रेमी को फोन कर दिया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर छापा मारा और उसे सकुशल छुड़ा लिया।
पुलिस ने गैंग सरगना बीना देवी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
More Stories
मथुरा 10 नवम्बर 26*यम द्वितीया पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने संभाली कमान…..!!*
पूर्णिया बिहार 10 नवंबर26 *पूर्णिया ने फिर लहराया परचम, लोक शिकायत निवारण में बना बिहार का नंबर-2 जिला*
पूर्णिया बिहार 10 नवंबर26 *नगर परिषद कस्बा ने रचा इतिहास, छठ घाट पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश*