पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *ऑपरेशन मुस्कान बना लोगों के लिए वरदान: पूर्णिया पुलिस ने 18 लाख के 60 मोबाइल लौटाए, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
पूर्णिया बिहार ! पूर्णिया पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान एक बार फिर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लेकर आया है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेय शर्मा के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
शुक्रवार, 18 सितंबर को पूर्णिया पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी और गुम हुए कुल 60 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल कीमत 18 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी गई।
इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. सूर्य सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्णिया पुलिस आम जनता के खोए हुए सामान को वापस दिलाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में साल 2026 में अब तक पूर्णिया पुलिस कुल 355 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुरक्षित लौटा चुकी है।
एसपी ने कहा कि अगर आपका भी मोबाइल गुम या चोरी हुआ है तो घबराएं नहीं, नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, पूर्णिया पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर 26 सहरसा में पत्रकारों से उलझना पड़ा भारी:
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *डिमिया में लगा हेल्थ कैंप, MLA खेमका ने किया निरीक्षण*
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *टूटते रिश्तों को जोड़ा, 2 साल बाद फिर मिले पति-पत्नी*