पूर्णिया बिहार17सितंबर26* पीएम मोदी के लिए जला आशीर्वाद का दीया, भट्ठा बाजार खीरी चौक मंदिर में भव्य आयोजन*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
पूर्णिया बिहार , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर पूर्णिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में अपना आभार जताया। बुधवार की शाम भट्ठा बाजार स्थित खीरी चौक मंदिर परिसर में *‘आशीर्वाद का दीया’* कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए सैकड़ों की संख्या में दीये जलाए गए। मंदिर परिसर में बैनर लगा था ,सेवा के 25 वर्ष – सुशासन, ग़रीब कल्याण, राष्ट्र निर्माण, जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा – 17 सितंबर, रात्रि 7 बजे
इस मौके पर पूर्णिया सदर विधायक *विजय खेमका*, जिला भाजपा अध्यक्ष *संजीव कुमार सिंह*, उप महापौर *पल्लवी गुप्ता*, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष *आरती जायसवाल*, समाजसेवी *भोला साह* सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक-एक दीया जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति अपना आशीर्वाद और सम्मान प्रकट किया।
*दीया जलाने के बाद निकली विशाल रैली, महिलाओं की रही अधिक भागीदारी*
आशीर्वाद का दीया जलाने के बाद मंदिर परिसर से एक विशाल रैली भी निकाली गई। इस रैली में कार्यकर्ताओं के हाथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और भारतीय जनता पार्टी का झंडा था। सभी कार्यकर्ता मोदी जी के जयकारे और नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस रैली की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक थी, जो हाथों में दीया और झंडा लेकर उत्साह के साथ शामिल हुईं।
इस मौके पर पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों की सेवा से गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण का नया इतिहास लिखा है। उनके नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह दीया सिर्फ रोशनी नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के आशीर्वाद का प्रतीक है।
More Stories
लखनऊ 12 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 12 नवंबर 26* भवानीपुर में छठ घाटों का निरीक्षण, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर तैयारी तेज*
नई दिल्ली 12 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*