सहारनपुर 17 सितंबर 26 योगीराज में अपराधियों के हौसले बुलंद -डिप्टी कमिश्नर के घर हथियार लेकर घुसा युवक-
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
सहारनपुर *वीवीआईपी इलाके में बढ़ते अपराधियों के हौसलों पर सदर बाजार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल-पॉश इलाके में दुस्साहसिक वारदात से मचा हड़कंप…सहारनपुर: योगीराज में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके हैं, इसकी सनसनीखेज बानगी थाना सदर बाजार क्षेत्र के बेहद वीवीआईपी और पॉश इलाके से सामने आई है- यहां एक युवक हथियार लेकर डिप्टी कमिश्नर के घर में घुस गया- जैसे ही यह खबर सामने आई, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए- बताया जा रहा है कि मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के उस इलाके का है, जहां आम आदमी तो दूर, बिना पहचान और अनुमति के किसी संदिग्ध व्यक्ति की आवाजाही भी आसानी से संभव नहीं मानी जाती- इसके बावजूद हथियार से लैस युवक का डिप्टी कमिश्नर के आवास तक पहुंच जाना सुरक्षा तंत्र के लिए किसी बड़े अलार्म से कम नहीं है- घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई- युवक आखिर हथियार लेकर वहां तक कैसे पहुंचा, उसका मकसद क्या था और सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देने में वह कैसे कामयाब हुआ-इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं-वीवीआईपी इलाके में हुई इस दुस्साहसिक घटना ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलने के साथ-साथ इलाके में सनसनी फैला दी है- अब देखना होगा कि पुलिस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करती है- जबकि युवक का मुंह पर कपड़ा लपेटे सीसीटीवी भी सामने आया है जिसकी गहनता से जांच की जा रही है ।
More Stories
पूर्णिया बिहार 13 नवंबर 26 पूर्णिया पुलिस का बड़ा खुलासा: के. नगर लूट कांड निकला फर्जी,
सहारनपुर 13 नवंबर 26*टैक्स में ब्याज की सौ प्रतिशत छूट लेने का आज अंतिम दिन, एक मुश्त समाधान योजना:
लखनऊ 13 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*