September 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 17 सितम्बर 26*इपीएफ की न्यूनतम पेंशन न बढ़ाने से निराशा,यूपीडब्ल्यूजे ने दायरा बढ़ने का स्वागत किया

लखनऊ 17 सितम्बर 26*इपीएफ की न्यूनतम पेंशन न बढ़ाने से निराशा,यूपीडब्ल्यूजे ने दायरा बढ़ने का स्वागत किया

लखनऊ 17 सितम्बर 26*इपीएफ की न्यूनतम पेंशन न बढ़ाने से निराशा,यूपीडब्ल्यूजे ने दायरा बढ़ने का स्वागत किया

लखनऊ l यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने इपीएफ का दायरा बढ़ाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए न्यूनतम पेंशन में कोई भी वृद्धि न किए जाने पर निराशा व्यक्त की है l
केंद्र सरकार ने ईपीएफ में योगदान के लिए मासिक वेतन सीमा ₹15000 से बढ़कर ₹25000 कर दी है l जिससे देश भर के करीब एक करोड़ कर्मचारियों को लाभ होगा लेकिन न्यूनतम पेंशन ₹1000 प्रति माह में कोई बदलाव नहीं किया गया है l
यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने गत वर्ष नवंबर में अयोध्या में आयोजित प्रादेशिक प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कर न्यूनतम पेंशन की राशि ₹1000 से बढ़कर ₹5000 किए जाने की मांग की थी l यह प्रस्ताव उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर के माध्यम से केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडवीया को भेजा गया था l प्रस्ताव प्राप्त करते हुए श्री राजभर ने केंद्रीय श्रम मंत्री से भेंटकर सिफारिश करने का आश्वासन दिया था l इस प्रस्ताव पर एक बार फिर महोबा सम्मेलन में बल दिया गया है l
यूनियन के प्रादेशिक अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी,महामंत्री देवराज सिंह और लखनऊ मंडल के अध्यक्ष शिवशरण सिंह ने न्यूनतम पेंशन के मसले पर निर्णय न लिए जाने पर निराशा व्यक्त करते हुए सीधे केंद्रीय श्रम मंत्री से भेंटकर अपनी मांग पर बल देने की घोषणा की है l
यूनियन का कहना है कि सरकार समाज के विभिन्न वर्गों को बिना काम किए हजारों रुपए की पेंशन दे रही है l ऐसे में 35 बैंकों की नौकरी करने वाले कर्मचारियों को केवल 1000 पेंशन देना हास्यपद है l