*बांदा 16 सितंबर 26*मवई बुजुर्ग में ऋषि पंचमी पर लगा एक दिवसीय मेला और दंगल, उमड़ी भीड़*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा।* शहर मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग में ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर रामजानकी मंदिर के पास तालाब किनारे एक दिवसीय कुश्ती दंगल और मेले का भव्य आयोजन किया गया।
मेले में दूर-दराज से आई मिठाई, खिलौने, झूले सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी रहीं। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग मेला देखने पहुंचे और जमकर खरीददारी की।
वहीं आयोजित दंगल में छोटे-बड़े पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेंच दिखाए। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
दंगल के समापन पर आयोजक समिति द्वारा विजेता पहलवानों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
More Stories
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*बारात में शराब पीने को लेकर विवाद, सुजड़ू में रिश्तेदारों के बीच मारपीट**
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26 अस्पताल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप,
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*नई मंडी पुलिस का बड़ा धमाका, 52 लाख के गांजे संग तस्कर गिरफ्तार ,