September 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाँदा 16 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय बांदा में महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन दीया*

बाँदा 16 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय बांदा में महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन दीया*

बांदा 16 सितंबर 26*आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष शिवनरेश वर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने **

बाँदा 16 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय बांदा में महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन दीया*

बांदा – जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से सौंपा
ज्ञापन में जनपद गोंडा, अयोध्या और बाराबंकी की घटनाओं, पंचायत सहायकों की मांगों, 68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले और धार्मिक स्थलों पर हो रही कार्रवाई को लेकर तत्काल न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की गई है।
*1. सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले की उच्चस्तरीय जांच हो -*
ज्ञापन में बताया गया कि जनपद गोंडा में विनोद साहनी एवं रमेश कोरी तथा जनपद अयोध्या में राम लगन मौर्य की हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एड. चंद्रशेखर आजाद के काफिले को दिनांक 13 सितंबर 2026 को बाराबंकी के थाना रामनगर क्षेत्र के बुढ़वल में रोके जाने के बाद काफिले पर पथराव एवं हिंसक हमला किया गया। इसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं और वाहनों को नुकसान पहुंचा।

पार्टी ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, CCTV फुटेज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित किए जाएं, मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच हो तथा सांसद चंद्रशेखर आजाद जी का तत्काल Threat Assessment कर उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए।

*2. पंचायत सहायकों की मांगों का समाधान हो -*
लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की जायज मांगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय ले।

*3. 68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले में न्याय मिले -*
68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले के संबंध में पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा दिए गए आदेश का तत्काल अनुपालन कर प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिया जाए।
*4. धार्मिक स्थलों पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई पर रोक लगे -*
जनपद सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद और मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद सहित अन्य इस्लामिक धर्म स्थलों के विरुद्ध राजनीतिक द्वेष के चलते अवैध बताकर की जा रही कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की जाए और कार्रवाई कानून एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री अजय वर्मा आजाद, जिला प्रभारी धर्मेन्द्र अम्बेडकर, जिला महासचिव जगरूप प्रजापति नागवंशी, विजय कुमार, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मनोज रौदास, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एड. मीरा नाहर, अरुण पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

Taza Khabar