November 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 13 नवंबर 26 पूर्णिया पुलिस का बड़ा खुलासा: के. नगर लूट कांड निकला फर्जी,

पूर्णिया बिहार 13 नवंबर 26 पूर्णिया पुलिस का बड़ा खुलासा: के. नगर लूट कांड निकला फर्जी,

शिकायतकर्ता ही निकला साजिशकर्ता – 70 हजार बरामद*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया बिहार 13 नवंबर 26 पूर्णिया पुलिस का बड़ा खुलासा: के. नगर लूट कांड निकला फर्जी,

*पूर्णिया।* के. नगर थाना क्षेत्र में लूट की सनसनीखेज घटना का पूर्णिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि लूट की शिकायत करने वाला पीड़ित ही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला।

*क्या था मामला?*

12 नवंबर को के. नगर थाना में कांड संख्या 358/26 धारा 309(4) BNS के तहत मामला दर्ज कराया गया था। शिकायत में बताया गया था कि 12.11.26 को के. नगर थाना अंतर्गत वनभाग ओभरब्रिज के पश्चिमी छोर NH 231 पर एक किराना दुकानदार सह टेंपु चालक से काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 70,000 रुपये लूट लिए।

*SSP ने बनाई स्पेशल छापामारी टीम, ऐसे हुआ खुलासा*

कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 सदर पूर्णिया के नेतृत्व में के. नगर थाना पुलिस की एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए कांड के पीड़ित व मास्टरमाइंड लक्ष्मण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

*लूटी गई पूरी रकम बरामद*

गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई बताई जा रही कुल 70,000 रुपये की पूरी राशि एवं कांड कारित करने में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि पीड़ित के द्वारा ही राशि गबन करने के उद्देश्य से इस छद्म घटना को कारित किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Taza Khabar