सहारनपुर 10 सितंबर 26*👉🏽मेला गुघाल के ऑल इंडिया मुशायरे से मंसूर बदर ने खुद को किया अलग
–कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण से आहत होकर महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह को पत्र भेजकर संयोजक न बनाए जाने का रखा प्रस्ताव -पत्रकारों के सामने जाहिर किया अपना दर्द और बड़ा फैसला…
✔️सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद प्रकरण को लेकर वरिष्ठ पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने बड़ा फैसला लिया है – मंसूर बदर ने आगामी मेला गुघाल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम ऑल इंडिया मुशायरा के संयोजक बनने से खुद को अलग कर लिया है – उन्होंने इस संबंध में महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह को पत्र लिखकर इस बार उन्हें मुशायरे का कन्वीनर नहीं बनाए जाने का आग्रह किया है – पत्रकारों के सामने मंसूर बदर ने दु:खी मन से अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले से उनका और पार्षद दल का दिल आहत है – उन्होंने बताया कि उनके वालिद-ए-मरहूम जनाब अय्यूब हसन बदर, जो पूर्व चेयरमैन नगर पालिका रहे, उनकी माता मोहतरमा अफसरी बेगम, जो हेल्थ चेयरमैन रही हैं, और वह स्वयं वर्ष 1995 से सभासद एवं पार्षद रहे हैं ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 बिहार में BJP का ‘*’युवा जोड़ो विशेष सदस्यता अभियान’*
इटावा 10 सितंबर 26*महेवा में पंचायत सहायकों का कार्य बहिष्कार, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
पंजाब 10 सितंबर 26*लखविंद्र सिंह सिद्धू पुन: बन सकते हैं प्रधान, वकीलों में मिल रहा व्यापक समर्थन