मुजफ्फरनगर 10 सितंबर 26*तीन बच्चों की मां को तीन तलाक देकर किन्नर संग फरार हुआ इस्तखार*
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपी आजतक*
मुजफ्फरनगर 10 सितंबर 26*थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के आर्य पुरी क्षेत्र में एक महिला को उसके पति द्वारा कथित रूप से तीन तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन बच्चों की मां को तलाक देने के बाद पति इस्तखार एक किन्नर के साथ फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी दौरान इस्तखार ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया और इसके बाद वह किन्नर के साथ घर से चला गया। शामली क्षेत्र की महिला की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व हुई थी
घटना के बाद महिला और उसके तीन बच्चों के सामने आर्थिक एवं पारिवारिक संकट खड़ा हो गया है। महिला ने मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। पुलिस की ओर से शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

More Stories
मथुरा 10 सितंबर 26* 01 अभियुक्त को चोरी किये गये सामान व 01 अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार।*
मथुरा 10 सितंबर 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 10 सितंबर 26 राधा अष्टमी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक*