पूर्णिया, 3 सितम्बर 26*मध्यस्थता अभियान 3.0 की तैयारी तेज, जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तकन्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार ! लंबित मुकदमों के बोझ को कम करने और सुलह-समझौते से न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट और पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर पूरे देश में मध्यस्थता अभियान 3.0 चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में पूर्णिया में भी 01 अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक विशेष अभियान चलेगा।
*इन मामलों का होगा सुलह से निपटारा*
इस अभियान में शमनीय आपराधिक मामले, चेक बाउंस, कर्ज वसूली, सड़क दुर्घटना दावा, श्रम विवाद, वैवाहिक विवाद, जमीन अधिग्रहण, सर्विस, उपभोक्ता, वाणिज्यिक, बंटवारा और आर्बिट्रेशन समेत सभी उपयुक्त दीवानी मामलों को मध्यस्थता के जरिए सुलझाया जाएगा।
*डीजे के निर्देश पर जुटे सभी न्यायिक पदाधिकारी*
अभियान को सफल बनाने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह संरक्षक, जिला मध्यस्थता केंद्र श्री कन्हैया जी चौधरी के निर्देश पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय सह अध्यक्ष मध्यस्थता केंद्र श्री राकेश कुमार ने की। बैठक में 14वें जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री सुनील कुमार मौजूद रहे।
*30 सितंबर तक वाद चिन्हित करने का निर्देश*
बैठक में अध्यक्ष श्री राकेश कुमार ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान की सफलता के लिए 30 सितंबर तक अधिक से अधिक उपयुक्त वादों को चिन्हित कर नियमानुसार मध्यस्थता के लिए भेजें।
बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती रोमी कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्री रंजय कुमार, प्रथम श्री प्रमोद रंजन सहित सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *मल्हरिया में लगा संत रविदास सहयोग शिविर,