पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 * “ऑपरेशन जनसुनवाई” शुरू – अब थाने के चक्कर खत्म, कप्तान के दरबार में होगा तुरंत इंसाफ*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* पूर्णिया पुलिस ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। अब आपको अपनी फरियाद लेकर थाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि जिले के कप्तान खुद आपका दुखड़ा सुनेंगे और मौके पर ही इंसाफ दिलाएंगे।
वरीय पुलिस अधीक्षक *डॉ. शौर्य सुमन* ने *”ऑपरेशन जनसुनवाई”* की शुरुआत की है। इसके तहत एसएसपी कार्यालय में अब रोजाना जनता दरबार लगेगा, जहां फरियादी सीधे एसएसपी से मिलकर अपनी समस्या बता सकेंगे।
*अब दो दिन होंगे बेहद खास*
जनता की सुविधाओं को देखते हुए एसएसपी ने सप्ताह में दो दिन विशेष रूप से आरक्षित किए हैं।
*गुरुवार – FIR से जुड़ी शिकायतों का दिन:* अगर थाने में आपकी प्राथमिकी नहीं ली जा रही है, या दर्ज केस में पुलिस लापरवाही बरत रही है, तो आप हर गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच सकते हैं।
*शुक्रवार – भूमि विवाद का दिन:* जिले में सबसे ज्यादा अपराध जमीन विवाद को लेकर होते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने हर शुक्रवार का दिन सिर्फ जमीन विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए तय किया है।
एसएसपी ने बताया कि इन दो दिनों के अलावा सप्ताह के बाकी सभी कार्य दिवसों में भी आम जनता के लिए जनता दरबार खुला रहेगा। पुलिस से जुड़ी कोई भी समस्या हो, पीड़ित व्यक्ति एक लिखित आवेदन के साथ एसएसपी कार्यालय में आकर अपनी बात रख सकता है।
इस पहल से आम लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि एसएसपी के इस फैसले से पुलिस और जनता के बीच भरोसा और मजबूत होगा।

More Stories
कौशाम्बी 29अगस्त 26*श्रीकृष्ण मेला दधिकान्दो समिति ने सौंपा महापौर जी को ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 *हॉकी के जादूगर को नमन: पूर्णिया में खेल दिवस पर 25 खिलाड़ी और 5 कोच सम्मानित,
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 *पूर्णिया एयरपोर्ट पर सांसद पप्पू यादव का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह*