पंजाब08फरवरी*कार चालक 8 किलो चूरा पोस्त सहित काबू
अबोहर, 09 फरवरी (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी सज्जन सिंह, सबइंस्पैक्टर रविंद्र शर्मा व अन्य पुलिस पार्टी कल्लरखेड़ा खड़ी थी। सामने से एक आल्टो कार आती दिखाई दी। शक के आधार पर गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो गाड़ी में से 8 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामचंद्र पुत्र बाल कृष्ण वासी बजीतपुर कटियांवाली, जै सिंह पुत्र राम सिंह वासी सरदार शहर वासी चुरू हालाबाद अबाद करनी नगर थाना बिछवाल, जिला बीकानेर के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर पुलिस ने मुकदमा नं. 22, 8.2.2022 भांदस की धारा 15, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिन मंगलवार *आज का राशिफल*
नई दिल्ली16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,