कानपुर09फरवरी*पुलिस की कार्यवाही अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़
मोनू कुशवाहा
कानपुर।शिवराजपुर क्षेत्र के सरैया घाट पर मंगलवार को स्वाट टीम व थाना पुलिस ने देर शाम छापा मारकर अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। छापेमारी मे पुलिस ने 11 तमंचा बारह बोर, 3 जिंदा कारतूस, एक अर्द्ध निर्मित तमंचा व शस्त्र बनाने के सामान सहित उन्नाव जनपद के दो व्यक्तियो को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले की स्वाट टीम के प्रभारी मंसूर अहमद व शिवराजपुर स्थानीय थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने खेरेश्वर गंगा घाट के समीप सरैया घाट के जंगलों में छापा मारा। इस दौरान उन्नाव जनपद धीरेंद्र कुमार उर्फ बबलू पुत्र ओम प्रकाश निषाद निवासी ग्राम पिपरिया परशुराम थाना फतेहपुर 84 तथा कन्हैया लाल उर्फ नन्हे पुत्र विश्राम सिंह निवासी पिपरिया परशुराम थाना फतेहपुर 84 को पकड़ा है।इस कार्यवाही मे थाने के कस्बा चौकी इंचार्ज विनीत मिश्रा शुभम पांडे कांस्टेबल प्रदीप कुमार व जिले के स्वाट टीम के लोग भी शामिल रहे। छापेमारी के बाबत पुलिस उपाधीक्षक बिल्हौर राजेश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस अधीक्षक आउटर कानपुर के निर्देश पर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की है उसी क्रम मे पुलिस टीम ने अपराधियों पर कार्यवाही की है।

More Stories
पूर्णिया बिहार14जून26 *सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 साल बेमिसाल” – शाहनवाज हुसैन और मंत्री लेसी सिंह*
पूर्णिया बिहार14जून26* शक्तिनगर में महापौर विभा कुमारी का जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा*
पटना14जून26*वाम क्रांतिकारी एकजुटता ही दक्षिणपंथ का मुकम्मल जवाब: एन डी पी एफ