August 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पटना बिहार 21 अगस्त26 बड़ी खबर | पटना उच्च न्यायालय* बिहार में 4 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का हुआ स्थानांतरण*

पटना बिहार 21 अगस्त26 बड़ी खबर | पटना उच्च न्यायालय* बिहार में 4 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का हुआ स्थानांतरण*

पटना बिहार 21 अगस्त26 बड़ी खबर | पटना उच्च न्यायालय* बिहार में 4 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का हुआ स्थानांतरण*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
_पटना उच्च न्यायालय ने जारी की अधिसूचना संख्या 1022 A_

*पटना।* पटना उच्च न्यायालय ने *14 अगस्त 2026* को एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी कर बिहार के 4 वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है।
उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए स्थानों पर *प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश* के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह स्थानांतरण श्रृंखलाबद्ध तरीके से किया गया है।

स्थानांतरण का विवरण

डॉ. राकेश कुमार सिंह –
वर्तमान पद:_ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सुपौल
नया पदस्थापन:*गया जी*
श्री प्रदीप कुमार मलिक के स्थान पर।श्री मलिक को बिहार, पटना स्थित वाणिज्यिक कर अधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है।
श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह*
_वर्तमान पद:_ सदस्य सचिव, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना
_नया पदस्थापन:_ *भोजपुर, आरा*
श्री पुरुषोत्तम मिश्रा के स्थान पर।श्री मिश्रा अब सदस्य सचिव, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के पद पर पदस्थापित हुए हैं।

श्री राजेश कुमार बच्चन

वर्तमान पद: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, खगड़िया
_नया पदस्थापन:_ *सुपौल*
_डॉ. राकेश कुमार सिंह – I के स्थान पर।_
श्री अरविंद कुमार शर्मा
_वर्तमान पद:_ प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मुंगेर
_नया पदस्थापन:_ *खगड़िया*
श्री राजेश कुमार बच्चन के स्थान पर।
*विशेष:* न्यायपालिका में हुए इस फेरबदल से बिहार की न्याय व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितैषी होने की उम्मीद है।

Taza Khabar