बाराबंकी21अगस्त26*पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
बाराबंकी से शोभित शुक्ला की रिपोर्ट, यूपीआजतक
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के रेवतीपुरवा मजरे भिठौरा लखनऊपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में अधेड़ हंसराज वर्मा (52) की मौत के मामले में गुरुवार को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।बताया गया कि गांव में विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर मंगलवार सुबह से दोनों पक्षों में तनाव था। सूचना पर पुलिस कई बार मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका। शाम को एक पक्ष के लोगों ने पहुंचकर दूसरे पक्ष के लोगों पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली हंसराज वर्मा पुत्र रामसमुझ के कंधे और चेहरे पर लगी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।परिजनों के अनुसार, विवाद मृतक की मां सुनीता देवी के नाम दर्ज करीब एक बीघा जमीन को लेकर था। घटना को लेकर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। भाजपा नेताओं ने मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*