पूर्णिया बिहार 29 नवंबर 26 समेकित जाँच चौकी दालखोला पर बड़ी कार्रवाई, मद्यपान के आरोप में 7 व्यक्ति गिरफ्तार*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*जिलाधिकारी के निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग का सख्त अभियान, जांच चौकी पर पकड़े गए शराबी*
पूर्णियां बिहार । जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से० के निर्देशानुसार जिले में मद्यनिषेध कानून के प्रभावी अनुपालन हेतु लगातार जाँच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को समेकित जाँच चौकी, दालखोला, पूर्णिया में जाँच के दौरान कुल 7 व्यक्तियों को मद्यपान के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
जाँच के दौरान पकड़े गए सभी व्यक्ति शराब के नशे में पाए गए। टीम ने मौके पर ही सभी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
*जाँच चौकी पर हुई सख्त चेकिंग*
समेकित जाँच चौकी, दालखोला पर मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की सघन जाँच की जा रही थी। इसी दौरान 7 व्यक्ति मद्यपान किए हुए पाए गए, जिन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
*सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू*
सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा शराब पीने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया है।
*मद्यनिषेध कानून के उल्लंघन पर नहीं होगी बख्शिश*
जिला मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि मद्यनिषेध कानून के उल्लंघन के विरुद्ध जाँच एवं कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि शराब का सेवन न करें और कानून का पालन करें, अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 नवंबर 26 पूर्णिया विश्वविद्यालय की 13वीं वित्त समिति की बैठक संपन्न,
मथुरा 29 नवंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 29 नवंबर 26*असिस्टेंट प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर चोरी, 65 हजार नकदी समेत 35 लाख रुपये के जेवरात पार, मुकदमा दर्ज*