August 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर21अगस्त26*कहलगाँव थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

भागलपुर21अगस्त26*कहलगाँव थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक

भागलपुर21अगस्त26*कहलगाँव थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, चोरी का आभूषण बरामद।

भागलपुर*दिनांक-06.08.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि कहलगाँव थानान्तर्गत अनिता देवी पत्ति-स्व० प्रयाग सरकार वर्तमान सा०-गंगा नगर थाना-कहलगाँव जिला-भागलपुर के घर में चोरी की घटना कारित किया गया है। जिनके लिखित आवेदन के आधार पर कहलगाँव थाना कांड सं0-315/2026 दिनांक-06.08.2026 सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। घटित घटना का सफल उद्दभेदन, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी तथा चोरी की गई आभूषणों की बरामदगी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-01, भागलपुर, डी०आई०यू० टीम भागलपुर एवं कहलगाँव थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए तकनिकी साक्ष्यों तथा स्थानीय सूत्रों से पहचान सुनिश्चित करते हुए इनके गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी।इसी क्रम में प्राप्त साक्ष्यों, तकनिकी अनुसंधान, एवं मानवीय सूचना के आधार पर सूचना प्राप्त हुई की उक्त अपराधकर्मी कहलगाँव थाना अन्तर्गत छुपे हुए है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के क्रम में गठित टीम के द्वारा कहलगाँव थाना क्षेत्र से 01. राजा सहनी पिता-दीना सहनी सा०-गोड़ी टोला लालु पोखर थाना-कासीम बाजार जिला-मुंगेर वर्तमान सा०-सहनी टोला थाना-कहलगाँव जिला-भागलपुर को कहलगाँव थाना क्षेत्र से चोरी किये गये पैसे से अपना घर ढलाई के क्रम में हिरासत में लिया गया तत्पश्चात् पूछ-ताछ एवं तलाशी के क्रम में चोरी किये गये पैसे से खरीदी गई मोबाइल फोन के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही पर चोरी का आभूषण खरीदने वाले सोनार 02. मनीष कुमार पिता-मुन्ना ठाकुर सा०-पुरब टोला थाना-कहलगाँव जिला-भागलपुर को चोरी किये गये आभूषणों के साथ इनके दुकान से विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों से पूछ-ताछ के क्रम में पता चला कि इस कांड में संलिप्त एक अपराधकर्मी के द्वारा चोरी किये गये पैसों से आईफोन खरीदा गया है। इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों चिन्हित् करते हुए उनके गिरफ्तारी स्तारी हेतु हेतु लगातार लगातार छापामारी की जा रही है।बरामदगीः-01. सोने का अँगुठीः-02 पीस।02. सोने का लॉकेटः-05 पीस।04. सोने का मंगलसुत्रः-01 पीस ।05. चाँदी का ग्लासः-02 पीस ।06. चाँदी का कटोराः-03 पीस ।07. चाँदी का बिस्किटः-01 पीस ।08. चाँदी का पायलः-11 पीस ।09. चाँदी का कजरौटीः-01 पीस ।10. चाँदी का मठीयाः-16 पीस।11. चाँदी का बिछीयाः- 11 पीस ।12. चाँदी का कमरधानीः- 1 पीस ।13. चाँदी का अँगुठीः-02 पीस।14. चाँदी का चमचः-04 पीस ।15. चाँदी का सिक्काः-03 पीस ।16. नगदः-22,500 रूपया-/।गिरफ्तारीः-

01. राजा सहनी पिता-दीना सहनी सा०-गोड़ी टोला लालु पोखर थाना-कासीम बाजार जिला-मुंगेर वर्तमान सा०-सहनी टोला थाना-कहलगाँव जिला-भागलपुर।

02. मनीष कुमार पिता-मुन्ना ठाकुर सा०-पुरब टोला थाना-कहलगाँव जिला-भागलपुर।

राजा सहनी पिता-दीना सहनी का अपराधिक इतिहासः-01. कासिम बाजार (मुंगेर) थाना कांड सं0-87/2016 दिनांक-10.08.2016।02. कासिम बाजार (मुंगेर) थाना कांड सं0-113/2015 दिनांक-10.08.2016।03. कासिम बाजार (मुंगेर) थाना कांड सं0-112/2019 दिनांक-02.06.201604. कासिम बाजार (मुंगेर) थाना कांड सं0-292/2023 दिनांक-21.09.202305. कासिम बाजार (मुंगेर) थाना कांड सं0-234/2025 दिनांक-20.08.202506. कोतवाली (मुंगेर) थाना कांड सं0-239/2024 दिनांक-02.08.2024 छापामारी दल की विवरणी थाना।पु०नि० सह-थानाध्यक्ष मृत्युजंय कुमार कहलगाँव थाना। पु०अ०नि० सुरज कुमार सिंह कहलगाँव थाना।पु०अ०नि० मुकलेश कुमार कहलगाँव थाना।पु०अ०नि० संतोष कुमार कहलगाँव थाना।
सशस्त्र बल कहलगाँव थाना। डी०आई०यू० टीम भागलपुर।

Taza Khabar