पूर्णिया बिहार 14 अगस्त26 *जश्न-ए-आजादी से पहले जुनून की लहर: अररिया कॉलेज में देशभक्ति का महाकुंभ, तालियों से गूंजा सभागार*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*अररिया बिहार |* 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या, यानी 14 अगस्त की शाम अररिया महाविद्यालय ने इतिहास रच दिया। महाविद्यालय का कोना-कोना *तिरंगे के रंग, देशभक्ति के तरानों और वंदे मातरम के उद्घोष* से गूंज उठा। मौका था भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का, जहां छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर से सबका दिल जीत लिया।
*जब रोशन हुआ ज्ञान का दीप*
कार्यक्रम का आगाज बड़े ही पावन अंदाज में हुआ। महाविद्यालय के तेजस्वी और यशस्वी प्रधानाचार्य *प्रो. (डॉ.) रामदयाल पासवान* ने वरीय प्राध्यापकों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। दीप जलते ही मानो पूरे सभागार में देशभक्ति की लौ प्रज्ज्वलित हो गई।
*कुलगीत से लेकर देशभक्ति गीतों तक — थिरका पूरा पंडाल*
जैसे ही महाविद्यालय की छात्राओं ने मधुर स्वर में *कुलगीत* प्रस्तुत किया, पूरा परिसर भाव-विभोर हो गया। इसके बाद तो देशभक्ति का ऐसा सैलाब आया कि हर कोई झूम उठा। छात्र-छात्राओं ने *एक से बढ़कर एक नृत्य, ओजस्वी गीत और जोशीली कविताओं* से समां बांध दिया। हर प्रस्तुति पर तालियों की ऐसी गड़गड़ाहट गूंजी कि सभागार की दीवारें भी हिल उठीं।
*नाटक ने छुए दिल के तार*
कार्यक्रम का सबसे मार्मिक और दमदार पल रहा *सामाजिक नाट्य प्रस्तुति*। युवाओं ने मंच से देश की चुनौतियों, सामाजिक कुरीतियों और एकता के संदेश को इतने प्रभावी अंदाज में पेश किया कि कई आंखें नम हो गईं और कई दिलों में जोश भर गया।
*प्राचार्य की दहाड़ आज़ादी उत्सव नहीं, जिम्मेदारी है*
अपने ओजस्वी उद्बोधन में प्रधानाचार्य *प्रो. (डॉ.) रामदयाल पासवान* ने कहा आजादी केवल जश्न नहीं, यह हमारे कंधों पर रखी एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे देश की *एकता, अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक प्रतिबद्ध रहें।* उनके इस आह्वान पर पूरा सभागार भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।
इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने महाविद्यालय के विद्वान प्राध्यापकगण *प्रो. डॉ. अब्दुस सलाम, डॉ. भीष्म कुमार सिंह, डॉ. राजेश मोहन, डॉ. बृजकिशोर राम, डॉ. प्रभात कुमार सिंह, डॉ. फ़ैयाज़ आलम, डॉ. सैम्स परवेज़, डॉ. तंजील, डॉ. हामिद रज़ा, डॉ. संदेश यादव, डॉ. अमरेश श्रीवास्तव, डॉ. आशीष, डॉ. नीतू, डॉ. अल्का, डॉ. अनीता, डॉ. हिना, डॉ. सुलोचना, डॉ. अंजलि, डॉ. विभा, डॉ. किम्मी, डॉ. लालकृष्ण एवं डॉ. राहुल* सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी।
अंत में मीडिया प्रभारी *डॉ. प्रभात कुमार सिंह* ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की दिल से शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

More Stories
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त26 पूर्णियाँ विवि में गूँजा वंदे मातरम, पीजी परिसर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा*
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त 26 *आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी रेणु टीएलसी: 38 लाख से अधिक का कारोबार,