पूर्णिया बिहार 14 अगस्त 26 *आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी रेणु टीएलसी: 38 लाख से अधिक का कारोबार, 3 हजार से ज्यादा जीविका दीदियां बनीं सशक्त*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार |* महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रणी *रेणु जीविका महिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण सहकारी समिति लिमिटेड (टीएलसी), पूर्णिया* की *पांचवीं वार्षिक आम सभा* शुक्रवार को टीएलसी कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि *जिला परियोजना प्रबंधक मो. बहाउद्दीन, प्रशिक्षण अधिकारी सुनील कुमार, रेणु टीएलसी की अध्यक्ष चंद्रमा देवी, सचिव मंगली देवी और कोषाध्यक्ष शांति देवी* द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
*₹38 लाख का कारोबार, ₹10 लाख का शुद्ध मुनाफा*
आम सभा के दौरान वित्तीय वर्ष *2025-26 का वार्षिक लेखा-जोखा और प्रगति रिपोर्ट* हितधारकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। संस्था की अध्यक्ष *चंद्रमा दीदी* ने बताया कि विगत वित्तीय वर्ष में रेणु टीएलसी ने कुल *₹38,45,983 का कारोबार* किया है, जिसमें संस्था को *₹10,23,426 का शुद्ध मुनाफा* प्राप्त हुआ है, जो संस्था की कार्यकुशलता और पारदर्शिता का प्रमाण है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण संस्थान ने गुणवत्ता और नियमों के *’मानक सप्त सूत्र’* का पालन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विगत वर्ष में कुल *82 यूनिट प्रशिक्षण शिविरों* का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत क्षेत्र की कुल *3,066 जीविका दीदियों, साधन सेवियों और कर्मियों* को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाया गया।
*नई योजनाओं को मिली मंजूरी*
आम सभा में आगामी वित्तीय वर्ष *2026-27 के लिए महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, वित्तीय साक्षरता और अभिसरण (कन्वर्जेंस)* से जुड़ी नई कार्य योजनाओं को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। आने वाले समय में शिक्षण और प्रशिक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाने तथा आजीविका गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर मौजूद जिला परियोजना प्रबंधक *मो. बहाउद्दीन* ने टीएलसी की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में टीएलसी की भूमिका और अधिक बढ़ गई है। अब संस्थान को प्रत्येक जीविका दीदी के आजीविका के साधनों को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान देना होगा।
इस ऐतिहासिक आम सभा में संस्था से जुड़ी *100 से अधिक हितधारक जीविका दीदियों* ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा के समापन की घोषणा की गई।
इस अवसर पर टीएलसी के कोऑर्डिनेटर *बिन्देश्वरी प्रसाद, प्रशिक्षण सहजकर्ता सपना भारती, कमल कुमार* एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थीं।

More Stories
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त26 पूर्णियाँ विवि में गूँजा वंदे मातरम, पीजी परिसर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा*
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त26 *जश्न-ए-आजादी से पहले जुनून की लहर: अररिया कॉलेज में देशभक्ति का महाकुंभ, तालियों से गूंजा सभागार*