मुम्बई13अगस्त26*पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरूद्वारे में कृपाण से हमला, इंस्पेक्टर भी चोटिल*
मुम्बई से पूनम भारती की रिपोर्ट यूपीआजतक
मुंबई। महाराष्ट्र के नांदेड़ में अकाली नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर एक निहंग ने किया कृपाण से हमला। कृपाण सुखबीर सिंह के बादल के हाथ में लगी, उन्हे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। नांदेड़ के माता साहिब कौर इलाके के गुरुद्वारे में निहंग ने कृपाण से हमला किया, सुखबीर सिंह बादल के दाहिने हाथ में चोट आई। सुखबीर सिंह बादल निजी यात्रा पर गुरुद्वारे आए हुए थे, उन्हे पूरी सिक्योरिटी दी गई थी। उनको बचाने आए पुलिस के एक इंस्पेक्टर को भी हल्की चोटें आईं। हमलावर को घटना के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 अगस्त26 अररिया में ‘सिंघम’ स्टाइल की पुलिसिंग
पूर्णिया बिहार 13 अगस्त 26 अपराध पर एसएसपी शौर्य सुमन का प्रहार
लखनऊ13अगस्त26*नगराम पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया।