मथुरा 13 अगस्त 26*हरियाली तीज:- बरसाना राधा रानी मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने की समन्वय गोष्ठी*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। आज दिनांक 12.08.2026 को *पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद मथुरा* एवं *अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जनपद मथुरा* द्वारा आगामी हरियाली तीज पर्व के दृष्टिगत श्री राधा रानी मंदिर बरसाना में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रोपवे कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में लिए गए निर्णयों के अनुसार, श्रद्धालु परंपरागत मार्ग—श्रीजी गेट, कटारा पार्क, सुदामा चौक, दादी बाबा मंदिर, सिंगापुर गेट तथा सफेद छतरी के पास से होते हुए मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश करेंगे। दर्शन के पश्चात निकास द्वार से होते हुए जयपुर मंदिर और थाना तिराहा के रास्ते श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।अधिकारियों ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग करने तथा श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए उचित स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाने के कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा, मेले के दौरान सुचारू चिकित्सा व्यवस्था और व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। *गोष्ठी में एसडीएम गोवर्धन, ईओ नगर पंचायत बरसाना, चिकित्सा अधिकारी, लाडली जी मंदिर के रिसीवर डॉ. यज्ञ पुरुष, कीर्ति मंदिर के प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह सहित व्यवस्था से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।*

More Stories
मथुरा 13 अगस्त 26* ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को 447 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ गांजा व 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
अयोध्या13अगस्त26*विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
मथुरा 13 अगस्त 26* 01 अभियुक्त को 04 कूटरचित आधार कार्ड व 02 मोबाइल व 04 सिम वी0आई0 कम्पनी सहित किया गिरफ्तार ।*