August 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी12अगस्त26*पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल में भव्य तरीके से निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली*

कौशाम्बी12अगस्त26*पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल में भव्य तरीके से निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली*

कौशाम्बी12अगस्त26*पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल में भव्य तरीके से निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली*

*एनसीसी.कैडेट द्वारा पूरामुफ्ती थाने के परिसर में गार्ड ऑफ ओनर आर्मी बैंड मार्चपास्ट एवं थाने में मौजूद वरिष्ठ प्रभारी को दी गई सलामी*

*कौशाम्बी।* प्रयागराज एवं कौशांबी के बॉर्डर पर स्थित पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में 12 अगस्त की सुबह 8:30 पर एक भव्य तिरंगा यात्रा कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं द्वारा निकाला गया विद्यालय में मौजूद एनसीसी.के कैडेडो ने आर्मी बैंड के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया भारत सरकार रेलवे सलाहकार के बोर्ड एवं मुख्य अतिथि डॉ.प्रभु शंकर शुक्ला द्वारा तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रभु शंकर शुक्ला ने कहा कि तिरंगा भारत देश की एकता,शान और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा से देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत होती है। यह कार्यक्रम अनवरत प्रत्येक वर्ष भावनात्मक तौर पर होना चाहिए। देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना को जागृत करने के उद्देश्य पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में विद्यालय के छात्र छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया छात्र छात्राओं ने हाथ में सैकड़ो तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और समाज में लोगों को राष्ट्र,प्रेम,एकता और भाईचारे का संदेश दिया। यात्रा मार्ग पर देशभक्ति का गजब उत्साह का माहौल देखने को मिला विद्यालय की ओर से छात्र छात्राओं को अमर सेनानियों के बलिदान एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान जिम्मेदारी राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना रहा। तिरंगा यात्रा विद्यालय के प्रांगण से चलकर जी.टी.रोड पूरामुफ्ती थाना और आगे जाकर कोइलहा से वापस जाकर पूरामुफ्ती थाना होते हुए पुनः विद्यालय आते हुए तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। विद्यालय के एनसीसी.कैडेट द्वारा पूरामुफ्ती थाने के परिसर में गार्ड ऑफ ओनर आर्मी बैंड मार्चपास्ट एवं थाने में मौजूद वरिष्ठ प्रभारी को सलामी दी गई। तथा एनसीसी. के कैडेडो द्वारा पिरामिड बनाकर भी देश के प्रति भावना को मौजूद करते हुए थाने में मौजूद वरिष्ठ थाना प्रभारी को सलामी प्रदान की गई।तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर अंतिम विद्यालय परिसर के अंदर आर्मी बैंड के साथ वंदे मातरम् का गान एवं राष्ट्रगान भी गाया गया। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता एवं अखण्ड अंच्छुड़ रखने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में भाग लेने वाली सभी छात्र छात्राएं शिक्षक शिक्षकों ने उत्साह वर्धन किया उक्त अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं एवं मुख्य रूप से प्रधानाचार्या प्रीतिमा शुक्ला एवं उप प्रधानाचार्या निर्मला पाण्डेय क्रीडाध्यापक जगदीश मौर्य, माला पटेल,पिंकी यादव,नीता यादव,अनुज सिंह,गौरव सिंह, मुस्कान,सविता प्रजापति,निगार फतिमा,अंजलि मौर्य,ईवीएम जितेन्द्र वर्मा,सूर्याशं पाण्डेय, आयुष केशरवानी,दिनेश कुमार, अशफाक अहमद,आदि समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे इस अवसर पर एनसीसी.के समन्वयक अंशुमान सेन,एन.सी.सी.के प्रदेश इन्चार्ज शुभम एनसीसी के पूरा छात्र राहुल तिवारी आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन एनसीसी. हेड शुभम कुमार एवं अंशुमान सेन द्वारा किया गया।

Taza Khabar