*बांदा ब्रेकिंग न्यूज*
*बांदा11 अगस्त 26*जमालपुर में RCC रोड के चलते जलभराव, कई मकान गिरे*
*ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जांच और निस्तारण की मांग*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा।* –कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम जमालपुर में आरसीसी रोड के कारण हुए जलभराव से दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा है। पानी भरने के कारण गांव में कई मकान गिर गए हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने *जिलाधिकारी*को ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच और समस्या के निस्तारण की मांग की है।
ग्रामवासी *विमल, मालती, नीलू, गीता, शीला कुमारी, रामप्यारी, रानी* सहित अन्य ने बताया कि गांव के प्रधान द्वारा बनवाई गई *आरसी रोड* के कारण गांव में पानी की निकासी बंद हो गई है। बरसात और नालियों का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है, जो धीरे-धीरे घरों में घुस रहा है।
पीड़ितों का कहना है कि *05 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 11:00 बजे* जलभराव के कारण प्रार्थी विमल का मकान ढह गया। गांव के कई अन्य कच्चे-पक्के मकान भी गिरने की कगार पर हैं।
लगातार पानी भरा रहने से गांव में बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने कई बार प्रधान और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
*डीएम से की ये मांग*
ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गांव में आकर *जांच कराई जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा दिलाया जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*