बांदा 11 अगस्त 26*बीरा गांव में नुक्कड़ नाटक के जरिए टीकाकरण के प्रति किया गया जागरूक*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*-कमासिन।( बांदा) जनपद के विकासखंड कमासिन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बीरा में सोमवार को जीरो डोज गावी परियोजना के तहत यूनिसेफ एवं प्रयास कला संगम, लखनऊ के समन्वय से टीकाकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों में फैली भ्रांतियों एवं गलत धारणाओं को दूर कर सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने मनोरंजक अंदाज में बच्चों के नियमित टीकाकरण के महत्व, समय पर टीके लगवाने तथा टीकाकरण से गंभीर बीमारियों से होने वाले बचाव का संदेश दिया। कलाकारों की प्रभावी प्रस्तुति ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया और लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने “5 साल में 7 बार टीकाकरण” अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोस के बच्चों को भी समय पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राम सिंह जादौन ने ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति जागरूक होकर आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने पांच वर्ष की आयु तक बच्चों को निर्धारित समय पर लगाए जाने वाले टीकों और उनसे बचाव होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य, मृत्यु दर से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं तथा एचपीवी वैक्सीन के लाभों के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों से अपील की गई कि टीकाकरण से संबंधित किसी भी भ्रांति पर विश्वास न करें और स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित टीकाकरण कार्यक्रम के अनुसार बच्चों का समय से टीकाकरण अवश्य कराएं।
इस दौरान बीना देवी, सुनीता देवी, किरण देवी, पूजा देवी, जितेंद्र कुमार, रामगोपाल, पंचम सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
ललितपुर11अगस्त26*पुरानी रंजिश में 5 वर्ष की बेटी के सामने शिक्षक पर हमला, इलाज के दौरान मौत
बांदा 11 अगस्त 26*75 मीटर तिरंगे के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा*
बांदा11 अगस्त 26*जमालपुर में RCC रोड के चलते जलभराव, कई मकान गिरे*