अयोध्या10अगस्त26*बार एसोसिएशन रुदौली का बजट ध्वनि मत पास, एल्डर्स कमेटी का हुआ गठन, चुनाव की सरगर्मी बढ़ी
भेलसर(अयोध्या) बार एसोसिएशन रुदौली के वर्ष 2025 -26 का बजट आम सदन की बैठक में सर्वसम्मति से पास होने के बाद एल्डर कमेटी का गठन हो गया है साथ ही आगामी चुनाव की सरगामी बढ़ गई है।
बार एसोसिएशन रुदौली के अध्यक्ष चौधरी अजीमुद्दीन ने बताया की आम सदन में एक वर्ष का वार्षिक बजट महामंत्री अमर सिंह यादव व कोषाध्यक्ष कालेंद्र सिंह ने पेश किया। 1 वर्ष में 34,35,621/- लाख आमदनी हुई तथा 11,96, 305/-रुपये खर्च किया गया। शेष बचत 22,39,316/- रुपए हुई जिसमें 20 लख रुपए का फिक्स डिपाजिट किया गया है तथा 2,39,316/- रुपया खाते में जमा किया गया जिसको आम सदन में सर्वसम्मत से पास किया गया। बताया कि एल्डर कमेटी का गठन हो गया है जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल हई खान को अध्यक्ष तथा शिव वरदान तिवारी व मोहम्मद फहीम खान और राम भोला तिवारी को सदस्य नियुक्त किया गया है।बैठक में गोरखनाथ तिवारी व अलगू प्रसाद के प्रकरण में करवाई के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें अब्दुल हई खान, कुलभूषण यादव, प्रमोद द्विवेदी, रमेश तिवारी, राम भोला तिवारी नियुक्त किए गए हैं।मौजूद सदस्यों ने बजट की सराहना की।अध्यक्ष ने बताया कि आगामी चुनाव माह अगस्त में ही संपन्न कराया जाएगा। जल्द ही चुनाव की तिथि की घोषणा की जाएगी।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,