November 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️ लखनऊ: लखनऊ में 5 थानों के प्रभारी बदले गए। संजय कुमार सिंह बने इंदिरा नगर के प्रभारी। भानु प्रताप सिंह को बाजारखाला की जिम्मेदारी। ओम प्रकाश को मिला इटौंजा थाने का चार्ज। धर्मेंद्र सिंह भाटी बने पारा थाना प्रभारी। आनंद वीर को गुडंबा थाने की कमान मिली।

➡️ दिल्ली: पीएम मोदी की आज मन की बात कार्यक्रम। आज देशवासियों से मन की बात करेंगे PM। मन की बात कार्यक्रम का 140वां प्रसारण।

➡️ प्रयागराज: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज दौरा आज। आज सुबह 10:30 बजे पहुंचेंगे पुलिस लाइन हेलीपैड। PM मोदी की मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल। सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे। सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक।

➡️ प्रयागराज: आज अपना दल S का शक्ति प्रदर्शन। आज अपना दल S की विजय संकल्प रैली। अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान में रैली। अध्यक्ष और मंत्री अनुप्रिया पटेल भरेंगी हुंकार। यूपी सरकार में मंत्री आशीष पटेल रहेंगे मौजूद। पार्टी के सभी 13 विधायक रहेंगे मौजूद। NDA गठबंधन का घटक दल है अपना दल S।

➡️ दिल्ली: महिला आरक्षण, परिसीमन से जुड़ी खबर। कांग्रेस शासित राज्यों के CM करेंगे PC। आज दोपहर 12:30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस। आज INDIA ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की बैठक। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

➡️ बुलंदशहर: बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पुलिस मुठभेड़। मंदिर चोरी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़। फायरिंग में बदमाश निसार उर्फ शेरू घायल। मंदिर का दानपात्र तोड़कर की थी चोरी। कब्जे से तमंचा, कारतूस, 7 हजार बरामद। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला।

➡️ चंदौली: बाइक खड़ी करने को लेकर खूनी संघर्ष। दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे। महिलाओं, बच्चों समेत 11 लोग घायल। घायलों में 6 की हालत गंभीर। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। धानापुर थाना क्षेत्र के ओदरा का मामला।

➡️ दिल्ली: बेगमपुर में महिला की हत्या का खुलासा। 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी। रेखा की हत्या के आरोप में पति-पत्नी अरेस्ट। आरोपी अमित, सुमन को पुलिस ने दबोचा। डॉक्टरों ने रेखा को मृत घोषित किया। पारिवारिक विवाद हत्या की शुरुआती वजह। बेगमपुर थाना पुलिस, स्पेशल स्टाफ की कार्रवाई।

➡️ बाराबंकी: लखनऊ-बहराइच हाईवे पर भीषण जाम। चौकाघाट स्टेशन के पास थमे वाहनों के पहिए। बीच हाईवे पर भारी ट्रेलर का शाफ्ट टूटा। ट्रेलर खराब होने से दोनों ओर लगा लंबा जाम। जाम में फंसे राहगीर, वाहन चालक परेशान।

➡️ महराजगंज: शादी से नाराज होकर मंडप से भाग निकली युवती। शादी के जोड़े में अकेली दुल्हन बस से उतरी। सड़क किनारे बैठकर रोने लगी दुल्हन। सौतेली मां जबरन करा रही थी शादी- दुल्हन। अधेड़ उम्र के व्यक्ति से कराई जा रही थी शादी। पुलिस ने दुल्हन को घर लौटने के लिए किराया दिया। बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला।

➡️ उन्नाव: झाड़ियों में मिला लापता युवक का शव। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ था युवक। शव काला पड़ने से जलाकर हत्या की आशंका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिहार थाना क्षेत्र का मामला।

➡️ गोरखपुर: सीएम योगी 3 दिवसीय गोरखपुर दौरे पर। आज दौरे के दूसरे दिन सुबह करेंगे पूजा-अर्चना। सीएम योगी लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम। जनता दर्शन के बाद CM योगी जाएंगे गीडा। मुख्यमंत्री योगी ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। गीडा को 17650 करोड़ के निवेश की सौगात। 104 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास होगा।

➡️ रायबरेली: अगवा कर छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप। दोस्त के घर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप। दोस्त के घर में छात्रा को रखने का आरोप। पीड़िता ने पुलिस को दी लिखित तहरीर। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र का है पूरा मामला।

➡️ लखनऊ: कांग्रेस ने चुनाव के लिए समितियां गठित कीं। नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश। राकेश सिंह, अजय राय को कमेटी में मिली जगह। दोनों नेताओं की नाराजगी दूर करने की कवायद। अजय राय को अध्यक्ष पद से हटाया गया था। सीतापुर के राकेश अनदेखी से नाराज चल रहे थे।

➡️ झारखंड: रांची-पटना हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा। 4 बच्चों समेत 13 लोगों की दर्दनाक मौत। अज्ञात वाहन ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर। स्कॉर्पियो सवार 14 लोगों में से 13 की मौत। 1 गंभीर घायल, सदर अस्पताल में भर्ती। घायल व्यक्ति की हालत बताई जा रही नाजुक। सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के निवासी। रजरप्पा मंदिर जा रहे थे स्कॉर्पियो सवार। रामगढ़ के पैंकी के पास NH 33 पर हादसा।

➡️ आगरा: 10 वर्षीय मासूम को पालतू कुत्ते ने काटा। किशोर की दाईं टांग बुरी तरह जख्मी। CHC में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर। थाना मंसूखपुरा के कएड़ी का मामला।

➡️ लखनऊ: रहीमाबाद में खूनी संघर्ष से मचा हड़कंप। 9 लोगों ने दो सगे भाइयों को घेरा। लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से किया हमला। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल। पीड़ित परिवार ने 9 लोगों पर नामजद तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी।

————————————————————————————

Taza Khabar