लखनऊ10अगस्त26*शिव सरस्वती मंदिर सेवा समिति द्वारा किया गया रुद्राभिषेक*
__________________________
*लखनऊ* | शिव सरस्वती मंदिर सेवा समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में श्रवण मास के शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक मंदिर समिति एवं क्षेत्र के सभी लोगों के माध्यम से आचार्य अनूप शास्त्री आचार्य विशाल शास्त्री व सहयोगी आचार्य पंकज शास्त्री के द्वारा संपन्न कराया गया जिसमें भगवान भोलेनाथ के 1008 रूद्र नाम के साथ दूध जल एवं विभिन्न पुष्पों से सिंगार एवं अभिषेक किया गया |
कहा जाता है कि श्रावण मास के माह में भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक से भक्तों की सभी प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती है रुद्राभिषेक के पश्चात मंदिर समिति द्वारा सभी भक्तों को भगवान भोलेनाथ का प्रसाद वितरित किया गया।
जिसमें मंदिर समिति के संरक्षक रविंद्र निगम अध्यक्ष एवं संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र निगम, तीर्थराज यादव अभिषेक मिश्रा, जितेन शुक्ला, अनुराग दीक्षित, सचिन देवल, आशीष श्रीवास्तव,गणेश शुक्ला, शिवम पोरवाल, देवेश अवस्थी एवं महिला समिति में अर्चना सिंह, राधा शुक्ला, शशि राय,प्रतिभा मिश्रा, प्रगति मिश्रा, संजू अवस्थी, माला यादव, निकिता जुनेजा, रति पांडे आदि लोगों का भरपूर सहयोग रहा |
More Stories
लखनऊ 27 सितंबर 26*10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा*
कौशाम्बी 27 सितंबर 26*रिमझिम बारिश व हवाओं के झोंके में भरभराकर गिरा मकान*
मथुरा 27 सितंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गैगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*