*बांदा 8अगस्त 26*सड़क हादसे में युवक की मौत,शोकाकुल परिवार से मिले बसपा नेता*
**पार्टी पदाधिकारियों ने परिजनों को बंधाया ढांढस, हरसंभव मदद का दिया भरोसा*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
जसपुरा/बांदा।सिंधनकला गांव में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शनिवार को बसपा पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।नेताओं ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।सिंधनकला निवासी बसपा के पूर्व सेक्टर अध्यक्ष रामसुफल के 30 वर्षीय पुत्र विनोद तीन अगस्त को पैलानी पुल के ऊपर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे।बताया गया कि दोपहर करीब 2:30 बजे हुए हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने तक वह दम तोड़ चुके थे।हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।शनिवार को बसपा जिला संयोजक शिवबरन वर्मा, जिला महासचिव मलखे श्रीवास समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रामसुफल के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख जताया और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य रखने के लिए कहा।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तिंदवारी संतोष वर्मा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में बसपा कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।उन्होंने तथागत गौतम बुद्ध से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
More Stories
पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 *पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता – बनमनखी लूटकांड का 24 घंटे में उद्भेदन,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,
सुल्तानपुर 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें