बाँदा8अगस्त26*समाधान दिवस में आयुक्त-डीआइजी ने सुनी फरियाद,आठ शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
**बांदा 8अगस्त 26*जसपुरा थाने में सुनी गईं शिकायतें,भूमि विवादों में मौके पर पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
जसपुरा/बांदा।थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।समाधान दिवस में कुल आठ मामले आए।अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से शिकायतों की जानकारी लेते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।आयुक्त ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में महज औपचारिकता न बरती जाए।खासकर भूमि पैमाइश, सीमांकन,पथरगड्डी,चकमार्ग और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करे।अभिलेखों की जांच के साथ स्थलीय सत्यापन कर विवाद का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में पक्षकारों के बीच विवाद या विरोध की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका हो,उन्हें गंभीरता से चिह्नित किया जाए।ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
अवैध कब्जों पर सख्ती के निर्देश
आयुक्त अजीत कुमार ने सार्वजनिक भूमि और चकमार्गों पर अवैध कब्जे के मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जे को किसी भी दशा में संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। पथरगड्डी और सीमांकन से संबंधित मामलों में पारदर्शिता के साथ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।डीआइजी राजेश एस ने भी शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करें,जिससे विवाद बढ़ने से पहले ही उसका समाधान कराया जा सके।आयुक्त ने कहा कि समाधान दिवस की सार्थकता तभी है, जब फरियादी को शिकायत के बाद वास्तविक राहत मिले। किसी फरियादी को एक ही समस्या के लिए बार-बार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें,यह संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।इस दौरान पैलानी एसडीएम भूपेंद्र यादव,सीओ सदर सौरभ सिंह,थाना प्रभारी ऋषि देव समेत राजस्व और पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
बांदा 8अगस्त 26*में 44 स्वयं सहायता समूहों की 143 महिलाएं तैयार कर रहीं डेढ़ लाख तिरंगे झंडे*
बांदा 8अगस्त 26*नवीन खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत*
बांदा 8अगस्त 26*मंडी में खुले में मिला 65 बोरी गेहूं,आयुक्त ने जताई नाराजगी*