August 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश8अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

उत्तर प्रदेश8अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

उत्तर प्रदेश8अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- दो दिन से लापता अधिवक्ता का शव मिला, बरगढ़ी गांव मोड़ की पुलिया के नीचे मिला शव। मामपुर बाना निवासी थे मृतक अवधेश शर्मा। बीकेटी थाना क्षेत्र की घटना, जांच जारी।

➡लखनऊ- लखनऊ में युवक की हत्या से सनसनी, नशे में कहासुनी के बाद युवक की हत्या। पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार। शराब दुकान पर मिला था युवक का शव। बीकेटी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या की गई।

➡आजमगढ़- मिथुनपुर मोड़ पर दो पक्षों के बीच मारपीट, मजदूरों और कांवड़ियों के बीच हुई कहासुनी। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी। निजामाबाद थाना क्षेत्र का पूरा मामला।

➡रायबरेली- जिला अस्पताल की इमरजेंसी का वीडियो वायरल, बाहर की दवा और इंजेक्शन लिखने को लेकर हंगामा। मरीज और तीमारदारों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया।

➡वाराणसी- सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का बयान, ओपी राजभर के बयान पर पलटवार। वीरेंद्र सिंह ने कहा- ओपी राजभर ने सपा को छोड़ा था। ‘राजभर समाज के उत्थान के लिए छोड़ा था’। क्या ओपी राजभर का उद्देश्य पूरा हुआ?- वीरेंद्र।

➡सिद्धार्थनगर- बिना सरकारी नीलामी कबाड़ बेचने का आरोप, विद्यालय का कबाड़ बेचने का गंभीर आरोप। पिकअप पर पुराना सामान लादते हुए वीडियो वायरल। एक माह पुराना बताया जा रहा है वीडियो। IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग। कंपोजिट विद्यालय विशुनपुर का मामला, सिद्धार्थनगर के विकासखंड लोटन का मामला।

➡एटा- बस स्टैंड पर रेहड़ी दुकानदारों में जमकर मारपीट, ठेला लगाने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट। दोनों पक्षों में चले जमकर लात-घूंसे, अफरा-तफरी। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया। कोतवाली नगर क्षेत्र के बस स्टैंड का मामला।

➡लखनऊ- बसपा नेता आकाश आनंद का पोस्ट, PDA मतलब पब्लिक डराओ अभियान- आकाश। आकाश ने समाजवादी पार्टी पर बोला हमला। सपा को बीएसपी से डर लगता है- आकाश। इसलिए सपा PDA-PDA चिल्लाती है- आकाश। PDA पर टिकना सपा के बस का नहीं- आकाश। सपा छलावापूर्ण समाजवादी पार्टी- आकाश आनंद।

➡कानपुर देहात- अली अहमद का काफिला बारा जोड़ टोल से गुजरा। भारी सुरक्षा के बीच जिले से गुजर रहा है काफिला। कई थानों की पुलिस की गाड़ियां साथ में मौजूद। भाई अबान के जनाजे में शामिल होगा अली।

➡मैनपुरी- पीड़िता ने एसपी से की पति की शिकायत। घरेलू हिंसा को लेकर एसपी से शिकायत। पति के दूसरी महिला से संबंध है- पीड़िता। पीड़िता के पति का वीडियो हुआ वायरल। पति का विरोध करने पर पीटने का आरोप। एसपी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। थाना बरनाहल क्षेत्र के शिवकरण का मामला।

➡फिरोजाबाद- शिकोहाबाद नारायण कॉलेज में घोटाला, नारायण कॉलेज में 1.32 करोड़ का घोटाला। डीएम की जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा। कॉलेज की प्रबंध समिति पर लगे आरोप। 1.32 करोड़ रुपये की एफडीआर में हुआ खेल। करीब 90 लाख रुपये खर्च दिखाने का आरोप। फर्जी दस्तावेजों से एफडीआर भुनाने का आरोप। प्रबंध समिति के अध्यक्ष समेत कई पर केस। सुरेश टंडन, एलसी मेहरा समेत अन्य आरोपी। सचिव विनोद चतुर्वेदी पर भी एफआईआर। स्टेट मैनेजर निर्दोष प्रताप सिंह भी नामजद।

➡लखनऊ- सरकार की नई पहल, छात्रों को मिलेगा मार्गदर्शन। विद्यार्थियों से संवाद करेंगे IAS-IPS अधिकारी। हर माह संवाद करेंगे IAS-IPS और IFS अधिकारी। छात्रों को करियर की तैयारी का मिलेगा मार्गदर्शन। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर मिलेगा मार्गदर्शन। UPSC, UPPSC, UPSSSC की तैयारी पर विशेष चर्चा। JEE, NEET, CUET की तैयारी पर होगी विशेष चर्चा। वरिष्ठ अधिकारी छात्रों को बताएंगे स्टार्टअप के अवसर। उच्च शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और स्टार्टअप के अवसर बताएंगे। DM तैयार करेंगे अधिकारियों के विद्यालय भ्रमण का कार्यक्रम। मंडलायुक्त समय-समय पर कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा। हर माह की 5 तारीख तक शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट।

➡मेरठ- अपहरण हुई मासूम बच्ची सकुशल बरामद। मेट्रो स्टेशन के पास मां के साथ सो रही थी बच्ची। मां के साथ सो रही बच्ची का हुआ था अपहरण। बाइक सवार 2 आरोपियों ने किया था अपहरण। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लालकुर्ती क्षेत्र के बेगमपुर मेट्रो स्टेशन का मामला।

➡सिद्धार्थनगर- सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट। बांसी के रतन सेन डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम प्रस्तावित। कल करीब 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे सीएम।

———————–

*दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, सीएम योगी आदित्यनाथ का आज दिल्ली दौरा, दोपहर 1.30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं CM योगी

➡मेरठ, कांवड़ियों पर सीएम योगी ने पुष्प वर्षा की, मंच से कांवड़ियों पर सीएम ने पुष्प वर्षा की, मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे, सीएम ने कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वे भी किया

➡मेरठ, मेरठ में कांवड़ यात्रियों के बीच सीएम योगी, CM योगी ने कांवड़ यात्रियों पर की पुष्प वर्षा, सभी कांवड़ यात्रियों का स्वागत करता हूं- सीएम, राष्ट्रीय एकता का उदाहरण दे रहे हैं कांवड़िए- CM, ‘सामाजिक एकता का उदाहरण दे रहे हैं कांवड़िए’, प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर रखी है- सीएम योगी, सभी शिवभक्तों का मैं अभिनंदन करता हूं- सीएम, कांवड़ यात्रा में जाति का भेदभाव मिटा- CM योगी

➡लखनऊ, बीजेपी ने क्षेत्र प्रभारियों की घोषणा की, राम प्रताप सिंह चौहान पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी, गीता शाक्य ब्रज क्षेत्र, शंकर लोधी कानपुर क्षेत्र प्रभारी, दिलीप पटेल अवध क्षेत्र, रमेश सिंह काशी क्षेत्र प्रभारी, अभिजात मिश्रा गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए, बीजेपी ने 7 मोर्चा प्रभारियों की भी घोषणा की, राजेश चौधरी युवा मोर्चा,संजय राय पिछड़ा मोर्चा प्रभारी, धर्मेंद्र सिंह SC मोर्चा, कामेश्वर सिंह महिला मोर्चा प्रभारी, प्रियंका रावत ST मोर्चा, शंकर गिरि किसान मोर्चा प्रभारी, देवेश कोरी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी बनाए गए हैं, गोविंद नारायण शुक्ला मुख्यालय प्रभारी बनाए गए, BJP प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा मीडिया प्रभारी बनाए गए

➡प्रयागराज, यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बयान, बीजेपी का अंत होगा – राजेंद्र पाल गौतम, यूपी में दलितों का उत्पीड़न- राजेंद्र पाल गौतम, पुलिस को भी हत्यारा बना दिया गया – राजेंद्र

➡दिल्ली, IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी, हर छात्र के मन में कल का सवाल है- पीएम, दुनिया में जो सीखेगा, वही जीतेगा- PM मोदी, देश के लिए बहुत कुछ करने का वक्त- पीएम, चुनौती को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटिए- पीएम, कैंपस के अंदर, बाहर के जीवन में फर्क- पीएम

➡लखनऊ, विश्वविद्यालयों में नशे पर रोक के लिए नियम, राज्यपाल की सख्ती के बाद नए नियम लागू, ऑनलाइन आने वाले सामानों की जांच होगी, हॉस्टल कैंटीन की भी नियमित जांच की जाएगी, नशे की सामग्री के बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

➡वाराणसी, आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, हत्या, तीन लोगों पर हुआ जानलेवा हमला, पत्थर से हमले में एक शख्स की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, हंगामा, मारपीट में रवि चौहान की हत्या, डीसीपी संग थाने की पुलिस टीम मौजूद, जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र की वारदात

➡दिल्ली, स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस की मॉक ड्रिल, कालकाजी मंदिर और नेहरू प्लेस में मॉक ड्रिल, धमाके से निपटने की तैयारियों को परखा गया, 20 मिनट में AIIMS पहुंचाने की व्यवस्था भी परखी

➡दिल्ली, 7 अफ्रीकी नागरिक हिरासत में लिए गए, वीजा खत्म होने के बाद भारत में रह रहे थे, सभी को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई

➡कौशांबी, देवीगंज बाईपास की हालत जर्जर, 13 करोड़ की लागत से बना था बाईपास, 4 माह पहले 3.3 किमी सड़क का निर्माण, जगह-जगह गड्ढे, सड़क की हालत बदहाल, सिराथू क्षेत्र के देवीगंज बाईपास का मामला

➡देहरादून, CM धामी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिया जवाब, ऋषभ पंत उत्तराखंड के गौरव हैं- सीएम धामी, ऋषभ पंत ने देवभूमि का नाम रोशन किया- सीएम, हम विषय पर अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं- CM, जल्द ही अधिकारी ऋषभ से संपर्क करेंगे- CM धामी, ऋषभ पंत को हरसंभव सहयोग मिलेगा- सीएम धामी

➡पीलीभीत, ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत मामला, महिला के परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी, दो दिन में अस्पताल सील करने का अल्टीमेटम, परिवार ने घर के बाहर आत्मदाह पोस्टर लगाया, कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने की चेतावनी दी गई, अस्पताल को सील, डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग, कमेटी द्वारा जांच के नाम पर टहलाने का आरोप, हाथ के ऑपरेशन के दौरान गई थी महिला की जान, सुनगढ़ी क्षेत्र के कालोनी के पास घर के बाहर पोस्टर

➡दिल्ली, अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, PIL में केंद्र सरकार ने SC से मांगा स्थगन, मामलों की 10 अगस्त को सुनवाई होनी है, SG की अनुपलब्धता के चलते स्थगन मांगा, अलग-अलग आवेदन भेजने के लिए कहा गया

➡मथुरा, प्रेमानंद महाराज जी ने श्रद्धालुओं से की अपील, वृंदावन धाम में प्रदूषण न फैलाने की अपील की, खा पीकर दोने फेंकने,गंदगी न फैलाने की अपील, ‘ऐसा व्यवहार करो जिससे हमारा धाम पवित्र रहे’, गंदा आचरण करना धर्म विरुद्ध हैं- प्रेमानंद

➡लखनऊ, समाजवादी यूथ ब्रिगेड का बड़ा प्रदर्शन, हजरतगंज चौराहे पर हुआ प्रदर्शन, पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट पर प्रदर्शन, हाथों में पोस्टर बैनर लेकर लगाए नारे, पुलिस ने सभी को इको गार्डन भेजा

➡सोनभद्र, अमानवीय कृत्य मामले में बड़ी कार्रवाई, भोला प्रसाद को जमकर पीटा गया था, छेड़खानी के आरोप में घर से खींचकर पीटा, प्राइवेट पार्ट पर भी चोट पहुंचाने का आरोप, पुलिस ने 10 आरोपियों को अरेस्ट किया, BNS की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई, बभनी थाना के करकच्छी गांव का मामला

➡लखनऊ, IAS अक्षय त्रिपाठी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे, अक्षय त्रिपाठी बहराइच DM के पद पर हैं तैनात, केंद्र में ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्टर के PS बनाए गए, केंद्रीय मंत्री जुएल ओरम के PS बने अक्षय त्रिपाठी

➡लखनऊ, उमर अहमद लखनऊ जेल से रवाना हुआ, उमर अहमद को जेल से लेकर निकली पुलिस, भाई अबान के जनाजे में शामिल होगा उमर, भारी सुरक्षा के बीच उमर को ले जा रही पुलिस, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी है शर्तों के साथ पैरोल

➡हरिद्वार, कांवड़ को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय, कंट्रोल रूम से कांवड़ मेले पर पैनी नजर, SSP ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का SSP ने जायजा लिया, अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश

➡देहरादून, मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे पर बोले CM धामी, 5 साल जनता की परवाह नहीं की- सीएम धामी, आज चुनाव आ रहा तो सभी आ रहे हैं- सीएम, कुछ दिन पहले कांग्रेस के युवराज आए थे- सीएम

➡रायबरेली, तेज रफ्तार कार, ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, कार के उड़े परखच्चे,कार चालक गंभीर घायल, राहगीरों ने कार चालक को निकाला बाहर, प्राथमिक उपचार के लिए भेजा अस्पताल, गुरबक्शगंज थाना इलाके का पूरा मामला.