August 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर8अगस्त26*शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जमीन के लालच में जीजा की हत्या—चार गिरफ्तार

सुल्तानपुर8अगस्त26*शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जमीन के लालच में जीजा की हत्या—चार गिरफ्तार

सुल्तानपुर8अगस्त26*शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जमीन के लालच में जीजा की हत्या—चार गिरफ्तार

सुल्तानपुर से संतोष तिवारी, यूपीआजतक

नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपीआजतक।

सुल्तानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने मो. शाकिब हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, जमीन के लालच में मृतक शाकिब की गला दबाकर हत्या की गई और इसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात में मृतक के साले समेत चार अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आई है।
बताया गया है कि 02 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम लोलेपुर चौहानी में मो. शाकिब की हत्या की घटना सामने आई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम द्वारा मामले के शीघ्र अनावरण के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ीं और मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीन का लालच प्रमुख कारण सामने आया है। आरोप है कि अभियुक्तों ने अपने जीजा की गला दबाकर हत्या की और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंक दिया।
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम ने घटना के खुलासे और पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
सुल्तानपुर से संतोष तिवारी, यूपीआजतक।
हैशटैग:
#Sultanpur #ShakibMurderCase #SultanpurPolice #MurderCase #CrimeNews #UPPolice #PoliceAction #BreakingNews #UPAajTak #SantoshTiwari #UttarPradeshNews #CrimeNewsUP