बांदा 6 अगस्त 26*स्कूल में कक्षा एक व पांच के बच्चों का हुआ टीकाकरण, एएनएम ने लगाई टीडी/डीपीटी वैक्सीन*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
पैलानी/बांदा।राजेश्वरी कान्वेंट स्कूल परिसर में संचालित सीताराम सिंह विद्यालय के कक्षा एक और पांच के विद्यार्थियों का गुरुवार को नियमित टीकाकरण अभियान के तहत टीडी/डीपीटी का टीका लगाया गया।उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैलानी की एएनएम श्वेता गुप्ता ने विद्यालय में पहुंचकर बच्चों का टीकाकरण किया।उन्होंने एक-एक बच्चे को अलग कक्षा में बुलाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टीका लगाया।इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह चंदेल सहित समस्त शिक्षक एवं स्टाफ टीकाकरण अभियान के दौरान मौजूद रहे और बच्चों को सहयोग प्रदान किया।टीकाकरण के बाद विद्यालय की छुट्टी होने पर सभी बच्चे सामान्य रूप से हंसते-खेलते अपने घर रवाना हो गए।विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों का समय-समय पर होने वाला नियमित टीकाकरण अवश्य कराने की अपील की।
More Stories
लखनऊ 21 सितंबर 26**यूपी होमगार्ड में भर्ती का एक और दौर, 7600 पदों पर नियुक्ति की तैयारी*
कानपुर नगर 21सितम्बर 26*बिल्हौर तहसील क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद।
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर2026* मुजफ्फरनगर, मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में छात्र-छात्राओं का हंगामा