बांदा6अगस्त 26*जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- गंदा पानी घरों में घुस रहा,बीमारी फैलने का खतरा*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
पैलानी/बांदा।तहसील के ग्राम इछावर में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर समाधान की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मुख्य मार्ग पर बने आरसीसी रोड के कारण बारिश का पानी निकासी न होने से ओवरफ्लो होकर अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी बस्ती के घरों में घुस रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव का मुख्य मार्ग है, जिससे होकर किसान अपने खेतों तक पहुंचते हैं और स्कूली बच्चे प्रतिदिन विद्यालय जाते हैं।लेकिन बरसात के दौरान गंदा और प्रदूषित पानी सड़क पर भर जाने से लोगों को उसी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।शिकायती पत्र में बताया गया है कि जलभराव के कारण ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और कई घरों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने और समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।शिकायत करने वालों में मनोज कुमार, अजीज खान,सियाराम, सुनीता वर्मा,गोरेलाल निषाद, इस्लाम खान,मौजीलाल श्रीवास समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बरसात के मौसम में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
More Stories
लखनऊ 21 सितंबर 26**यूपी होमगार्ड में भर्ती का एक और दौर, 7600 पदों पर नियुक्ति की तैयारी*
कानपुर नगर 21सितम्बर 26*बिल्हौर तहसील क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद।
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर2026* मुजफ्फरनगर, मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में छात्र-छात्राओं का हंगामा