August 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡ लखनऊ: विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक शुरू हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक में मौजूद रहे। सर्वदलीय बैठक में विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बैठक में शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय भी बैठक में मौजूद रहे। संजय निषाद और ओपी राजभर भी बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना भी बैठक में मौजूद रहीं। विधानसभा के मुख्य भवन में सर्वदलीय बैठक आयोजित की जा रही है।

➡ सहारनपुर: 100 वर्षीय दादी की अद्भुत कांवड़ यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है। सात पोतों और एक नाती ने पालकी उठाई। बच्चों ने कंधों पर दादी की पालकी उठाई। 100 वर्षीय सुनहेरी देवी श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा बनीं।

➡ आजमगढ़: सांसद धर्मेंद्र यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार से जनता पूरी तरह त्रस्त है। हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। सांसद धर्मेंद्र यादव ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई की निंदा की।

➡ अयोध्या: सपा नेता पवन पांडेय ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चढ़ावे की चोरी होती है तो कोई नहीं बोलता। BJP के लोगों के मुंह से आवाज नहीं निकलती। संघ और विहिप के लोग भी चोरी पर नहीं बोलते। पवन पांडेय सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थन में उतरे। उन्होंने पुतला दहन को दलित समाज का अपमान बताया और कहा कि जनता इसका हिसाब जरूर करेगी।

➡ एटा: कांवड़ियों की बाइक दूसरी बाइक से भिड़ गई। हादसे में 3 कांवड़िए घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी बाइक का चालक नशे में बताया जा रहा है। घटना थाना अवागढ़ के सावंत खेड़ा गांव की है।

➡ हरिद्वार: कांवड़ यात्रा में स्वच्छता पर विशेष फोकस किया गया है। नगर निगम स्वच्छता को लेकर अलर्ट हो गया है। 900 अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

➡ हरिद्वार: गंगा के तेज बहाव में फंसे 22 वर्षीय कार्तिक को SDRF ने सुरक्षित बचा लिया। SDRF ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ ने श्रद्धालुओं से सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। मामला कांगड़ा पुल के पास गंगा नदी का है।

➡ लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक में अपील की कि जनहित के हर मुद्दे को सदन में उठाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ चर्चा से विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने की अपील की। 3 अगस्त से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। विधान भवन में हुई सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की। सत्ता पक्ष और विपक्ष से सहयोग की अपील की गई।

➡ इटावा: 28 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। मामला इटावा के थाना बढ़पुरा क्षेत्र का है।

➡ सिद्धार्थनगर: बंद मकान में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मकान के बरामदे में बिस्तर में लिपटा शव मिला। परिजनों का आरोप है कि पति और सास शव छोड़कर फरार हो गए। बीमारी का बहाना बनाकर सूचना दी गई थी। बांसी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। केस दर्ज कर ससुराल पक्ष की तलाश की जा रही है। CO बांसी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

➡ बाराबंकी: 20 फीट लंबे अजगर द्वारा हिरण निगलने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला लोनीकटरा क्षेत्र के मुबारकपुर का है।

————————————————————————————