अयोध्या2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
ब्रेकिंग
अयोध्या।
संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर हुए प्रदर्शन के बाद अयोध्या में सियासी बयानबाज़ी तेज।
संतों के प्रदर्शन के अगले दिन सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडे ने अयोध्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी।
पवन पांडे ने कहा कि सांसद पप्पू यादव ने भगवा वस्त्र राम मंदिर के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी के संदर्भ में पहने थे।
उन्होंने कहा कि पप्पू यादव से गलती हुई क्योंकि प्रदर्शन के दौरान भगवान राम का चित्र जमीन पर गिर गया था।
पवन पांडे ने कहा कि इस गलती के लिए उन्होंने अयोध्या की जनता से माफी मांगी और पप्पू यादव को भी माफी मांगनी चाहिए।
संतों के प्रदर्शन के दौरान फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद के पोस्टर पर कालिख पोतने और जूते मारने की घटना की उन्होंने कड़ी निंदा की।
पवन पांडे ने इसे फैजाबाद- अयोध्या की 18 लाख जनता और देश की 140 करोड़ जनता का अपमान बताया।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर पवन पांडे ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरे प्रकरण में भाजपा की भूमिका संदिग्ध है और केवल छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि चंपत राय अब भी परोक्ष रूप से मंदिर प्रबंधन में प्रभाव बनाए हुए हैं तथा चंपत राय की इच्छा के अनुसार ही फैसले हो रहे हैं।
[02/08, 17:02] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
सावन के पहले सोमवार से पहले अयोध्या में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
नयाघाट समेत कई प्रमुख घाटों पर पुरोहितों के छप्पर और तख्त हटाए जा रहे हैं।
नगर निगम और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं।
कार्रवाई के दौरान कुछ तख्त और अन्य सामान नगर निगम ने अपने कब्जे में लिया।
पुरोहितों का कहना है कि हर वर्ष सावन मेले में अस्थायी छप्पर लगाए जाते हैं।
छप्पर श्रद्धालुओं और पुरोहितों को बारिश व तेज धूप से बचाने के लिए लगाए जाते हैं।
पुरोहितों का कहना है कि बिना छाया के घाटों पर बैठकर पूजा-पाठ कराना मुश्किल होगा।
उनका आरोप है कि इस कार्रवाई से उनकी आजीविका प्रभावित हो सकती है।
छप्पर हटाए जाने के बाद पुरोहित समाज में नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है।
पुरोहितों ने प्रशासन से सावन मेले के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।

More Stories
कौशाम्बी2अगस्त26*महामाया राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान का आयोजन*
अयोध्या2अगस्त26*गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*