बाँदा 31जुलाई 26*गोवंश संरक्षण को लेकर सौंपा गया ज्ञापन*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बाँदा*।-मंडलायुक्त सभागार, बाँदा में जनपद में लगातार बढ़ते तापमान एवं पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंडलायुक्त श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में जनपद के सभी ग्रामों एवं शहरी वार्डों में मल्टीलेयर फार्मिंग, गौआधारित प्राकृतिक कृषि तथा हरिशंकरी (पीपल, बरगद एवं पाखर) पौधों के व्यापक रोपण पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में लोकभारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री गोपाल मोहन उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय पाण्डेय, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, वन विभाग, कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, गायत्री परिवार, रेडक्रॉस सोसायटी, पूर्व सैनिक संगठन तथा प्रगतिशील किसानों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर अपने विचार रखे।
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष माननीय श्री श्याम बिहारी गुप्ता को गोवंश संरक्षण एवं गौशालाओं की व्यवस्था में सुधार के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि जनपद में निराश्रित गोवंशों की समुचित देखरेख, समय पर चिकित्सा सुविधा, पर्याप्त चारा एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही गौशालाओं के नियमित निरीक्षण, संसाधनों की उपलब्धता, पारदर्शी संचालन तथा गोवंशों की सुरक्षा के लिए प्रभावी एवं जवाबदेह व्यवस्था विकसित किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि गोवंश भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए गोवंशों के संरक्षण को केवल सरकारी दायित्व न मानकर सामाजिक सहभागिता के साथ जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक कृषि और गौसंवर्धन एक-दूसरे के पूरक हैं तथा इन पर समन्वित रूप से कार्य करने से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का प्रभावी समाधान संभव है।
इस अवसर पर गौ रक्षा समिति, बाँदा के पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपेक्षा की कि जनपद की सभी गौशालाओं में उच्चस्तरीय व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ, जिससे किसी भी गोवंश को भूख, बीमारी अथवा लापरवाही के कारण कष्ट न उठाना पड़े।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से: जिला प्रभारी सुरेश कान्हा जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता जिला मंत्री महेश प्रसाद गुप्ता।

More Stories
बांदा 31 जुलाई 26*विश्व हिन्दू परिषद ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, स्वल्पाहार की भी रही व्यवस्था*
बांदा 31 जुलाई 26 बांदा लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है*
कानपुर नगर31जुलाई26*सीडीओ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कराये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया गया।