प्रयागराज31जुलाई26*”न्यायपालिका के इतिहास का ब्लैक डे” – कोडीन कफ सिरप केस में जज तक पहुंचने की कोशिश
*”न्यायपालिका के इतिहास का ब्लैक डे” – कोडीन कफ सिरप केस में जज तक पहुंचने की कोशिश, कोर्ट ने सुनवाई से खुद को किया अलग*
कोडीन कफ सिरप माफिया केस में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जो कहा, वो सुनकर हर कोई हिल गया।
जमानत की बेल याचिका पर सुनवाई के दौरान पता चला कि फैसला आने से पहले जज तक पहुंचने की कोशिश की गई। यानी सीधे तौर पर न्यायपालिका को प्रभावित करने की साजिश।
कोर्ट ने इसे “न्यायालय के इतिहास का ब्लैक डे” बता दिया।
जज साहब ने खुली कोर्ट में कहा – “न्यायपालिका पर असर डालने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी”। इसके बाद उन्होंने निष्पक्षता बनाए रखने के लिए खुद को इस मामले की सुनवाई से अलग कर लिया।
अब पूरी फाइल Chief Justice को भेजी गई है। जमानत पर फैसला नहीं होगा, पहले नई बेंच तय की जाएगी।
सबसे शॉकिंग बात ये है –
इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
बताया जा रहा है कि वो दुबई में बैठकर ऐश की जिंदगी जी रहा है और यहीं से सिस्टम पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
ED और पुलिस जांच कर रही है, लेकिन केस की रफ्तार अब लगभग थम सी गई है। एक तरफ माफिया विदेश में बैठकर जज तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है, और दूसरी तरफ जांच की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है।
More Stories
कानपुर नगर 14 सितंबर 26.*पनकी में मिशन शक्ति 5.0 फेस 2 महिलाओं व छात्राओं को दी गई सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी*
मथुरा14 सितंबर 26*पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर विवाद, निष्पक्ष जांच की मांग
मुजफ्फरनगर 14 सितंबर 26* महिला से लॉकेट लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,