July 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास31जुलाई26*मौसम संबंधी अग्रिम अलर्ट के आधार पर डीडीयू मंडल में विशेष सतर्कता*

रोहतास31जुलाई26*मौसम संबंधी अग्रिम अलर्ट के आधार पर डीडीयू मंडल में विशेष सतर्कता*

रोहतास31जुलाई26*मौसम संबंधी अग्रिम अलर्ट के आधार पर डीडीयू मंडल में विशेष सतर्कता*

*डीडीयू/ रोहतास से ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट ✍🏻*

दिनांक : 31 जुलाई, 2026
रोहतास*मानसून के दौरान सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा तैयार किए गए मौसम संबंधी पूर्वानुमान एवं चेतावनी मानचित्र रेलवे बोर्ड को अग्रिम रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन मानचित्रों में विभिन्न क्षेत्रों में संभावित वर्षा की तीव्रता, चेतावनी का स्तर (ग्रीन, येलो, ऑरेंज एवं रेड) तथा प्रतिकूल मौसम से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों की जानकारी उपलब्ध रहती है। रेलवे बोर्ड द्वारा इन मौसम अलर्ट एवं चेतावनी मानचित्रों को संबंधित रेल मंडलों के साथ साझा किया जाता है, ताकि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप समय रहते आवश्यक सतर्कता एवं एहतियाती उपाय किए जा सकें।
इसी क्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) को भी मौसम संबंधी अग्रिम अलर्ट नियमित रूप से प्राप्त हो रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना के दिशा-निर्देश पर मौसम अलर्ट के अनुसार संबंधित विभागों द्वारा संवेदनशील रेलखंडों एवं महत्वपूर्ण स्थलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक एहतियाती कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
मौसम संबंधी अलर्ट प्राप्त होने पर स्थिति के अनुरूप संवेदनशील रेलखंडों, पुलों, तटबंधों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की विशेष निगरानी की जा रही है। ट्रैक निरीक्षण, अतिरिक्त सतर्कता, मानसून गश्त, जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम की स्थिति के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त एहतियाती उपाय भी किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, मानसून अवधि के दौरान सुरक्षित रेल परिचालन के लिए डीडीयू मंडल द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशानिर्देशों के अनुसार नियमित रूप से मानसून तैयारियां एवं संरक्षा उपाय भी किए गए हैं। मानसून से संबंधित तैयारियों की नियमित समीक्षा के साथ संवेदनशील स्थलों की पहचान एवं उन पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।

मानसून अवधि में ट्रैक, पुलों एवं तटबंधों की नियमित जांच, विशेष पेट्रोलिंग, वॉचमैन की तैनाती तथा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण की व्यवस्था की गई है। साथ ही साइड ड्रेनों, कैच वाटर ड्रेनों एवं यार्ड ड्रेनेज की सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि वर्षा जल का सुचारु निष्कासन हो सके। सिग्नलिंग एवं दूरसंचार उपकरणों की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए निरीक्षण एवं परीक्षण किए जा रहे हैं तथा आवश्यकतानुसार बैकअप व्यवस्थाओं की उपलब्धता रखी जा रही है। विद्युत एवं ट्रैक्शन परिसंपत्तियों के निरीक्षण, अनुरक्षण, अर्थिंग एवं इन्सुलेशन की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्युत प्रतिष्ठानों को जलभराव से सुरक्षित रखने तथा बैटरी एवं पावर सप्लाई प्रणालियों की कार्यशीलता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

डीडीयू मंडल मौसम संबंधी अद्यतन सूचनाओं एवं प्राप्त अलर्ट पर सतत निगरानी बनाए हुए है। मौसम की स्थिति के अनुसार विशेष सतर्कता बरतने के साथ-साथ मानसून के दौरान नियमित संरक्षा उपायों का प्रभावी अनुपालन करते हुए सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के समन्वय से कार्य किया जा रहा है।