हल्द्वानी25जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण किया
हल्द्वानी से राजकुमार केसरवानी की रिपोर्ट यूपीआजतक

हल्द्वानी*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से महिलाओं को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने के लिए संस्था महिला पदाधिकारियों ने फतेहपुर में महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण कर स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए जागरूक किया

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार सदस्य पूजा जोशी ने संयुक्त रूप से कहा की महिला मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को सैनिटरी पैड का प्रयोग करना बहुत ही आवश्यक है लेकिन कुछ ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में जागरूकता न होने के कारण या फिर कुछ महिलाएं शर्म की वजह से सैनिटरी पैड लेने के लिए दुकान नहीं जा पाती है जिस वजह से महिलाएं सैनिटरी पैड के बजाय कपड़े का प्रयोग करती है जो उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है क्योंकि कपड़े और रक्त के माध्यम से संक्रमण फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है इसलिए हमने यह पहल शुरू की है की कोई भी महिला सैनिटरी पैड से वंचित न रहे इसलिए हम एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के माध्यम से हमेशा अलग अलग ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण करते रहेंगे जिससे महिलाएं मासिक धर्म के दौरान सैनिटरी पैड का प्रयोग कर स्वयं को संक्रमण से बचाए रखने के साथ असहजता से मुक्त होकर खुद को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखकर आरामदायक महसूस करे

इस दौरान निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण करने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार मीना मिश्रा पूजा जोशी आशा रावत दीपा रावत गीतांजलि जोशी मनीषा आर्या आदि लोग उपस्थित रहे

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*NEET पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद, भागलपुर में छात्रों का प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम |
रामपुर25जुलाई26*बच्चों को शिक्षा से वंचित करनें के मंसूबे बुन रही सरकार :अरविंद यादव*
वाराणसी25जुलाई26*श्री अन्नपूर्णा मठ मंदिर में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ,