July 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡दिल्ली, पीएम मोदी का एक और वीडियो, पीएम ने युवाओं को धन्यवाद दिया, ‘मेरे वीडियो के रिस्पॉन्स पर धन्यवाद’, ‘मुझे कई सकारात्मक सुझाव दिया’, आपका प्यार बना रहेगा- पीएम मोदी, ‘हमारा नाता और सक्रियता से जुड़ा रहेगा’

➡लखनऊ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आजमगढ़ दौरा आज, दोपहर 2 बजे कुर्मी टोला आजमगढ़ पहुंचेंगे अखिलेश, दिवंगत MLA आलम बदी के आवास जाएंगे अखिलेश, परिवार से मिलकर अखिलेश श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

➡लखनऊ, सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, सीएम योगी आज 3 जिलों का दौरा करेंगे, आगरा, फतेहपुर, जालौन जनपद का दौरा करेंगे, जिलों को देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात

➡लखनऊ, अलीगंज अग्निकांड पर LDA की कार्रवाई का मामला, 15 दिन की ध्वस्तीकरण समय सीमा आज समाप्त, LDA टीम मौके पर पहुंचकर करेगी विस्तृत निरीक्षण, पूरी इमारत की नाप-जोख कर तैयार होगी रिपोर्ट, मालिक ने कितना हिस्सा गिराया, होगा सत्यापन, अवैध निर्माण का शेष हिस्सा किया जाएगा चिन्हित, ध्वस्तीकरण की रफ्तार पर LDA रखेगा पैनी नजर

➡मुरादाबाद, एक ही परिवार को बांट दिए 12 फ्लैट, समिति की जांच रिपोर्ट में खुले कई राज, टावर के 28 फ्लैट, एक ही परिवार को बांटा, नियमों को ताक पर रखकर फ्लैट आवंटन का आरोप, चहेतों को फ्लैट आवंटन का आरोप, वर्षों से इंतजार कर रहे असली सदस्य, टावर-बी में एक ही परिवार के नाम फ्लैट, परिवार के 12 सदस्यों के नाम है फ्लैट, तत्कालीन सभापति पर फ्लैट लेने का आरोप, सभापति पर बेटे के नाम फ्लैट लेने का आरोप, सदस्यता हस्तांतरण का वैध प्रस्ताव नहीं मिला, हस्तांतरण शुल्क जमा होने का रिकॉर्ड भी गायब, कई सदस्यताओं की वैधता पर गंभीर सवाल, रिकॉर्ड में वाइटनर, कूटरचित दस्तावेज मिलने का दावा, 678 सदस्यों में सिर्फ 16 की अपूर्ण फाइलें मिलीं, बैंक खाते नियमों के विरुद्ध संचालित होने का दावा, अभिलेखों पर विधिवत हस्ताक्षर तक नहीं मिले, अवैध सदस्यताओं के सत्यापन की मांग

➡बांदा, बांदा में करंट से बड़ा हादसा, मैरिज हॉल के कमरे में फैला करंट, गार्ड और बेटे की दर्दनाक मौत, करंट से चिपकने से दोनों की मौत, बचाने दौड़ी पत्नी भी झुलसी, जिला अस्पताल में महिला भर्ती, पुलिस ने कमरे को किया सील

➡दिल्ली, प्रदर्शन स्थल पर आज हजारों लोगों की भीड़, प्रदर्शनकारियों ने इस्तीफे की मांग दोहराई, मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई, इस्तीफा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा- प्रदर्शनकारी, कल हुई बातचीत के बाद इंतजार करने की बात कही, सरकार के अगले कदम का इंतजार करने की बात कही, आज सरकार के फैसले पर नजर रहेगी, छात्रों के भविष्य को लेकर सरकार पर सवाल उठाए, सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की

➡दिल्ली, CJP प्रोटेस्ट में बच्चों के लिए हेल्पडेस्क की व्यवस्था, बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत मिल रही मदद, हेल्पडेस्क पर मास्क, ORS और जरूरी दवाइयां उपलब्ध, जरूरत पड़ने पर तुरंत दी जा रही प्राथमिक चिकित्सा, बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य का रखा जा रहा विशेष ध्यान

➡दिल्ली, सोनम वांगचुक ने एक्स पर किया ट्वीट, 26 दिनों की भूख के बाद ईमानदारी साबित करनी होगी?, क्या मुझे अपनी ईमानदारी साबित करनी होगी?, कृपया यह संदेश अवश्य देखें- सोनम वांगचुक, इसे लोगों तक पहुंचाने में मदद करें- सोनम, ‘मेरे YouTube चैनल सोनम वांगचुक पर जाएं’, पूरा 22 मिनट का वीडियो देखें- सोनम वांगचुक, सच्चाई जानें,अपनी राय स्वयं बनाएं- सोनम

➡दिल्ली, DMRC का बड़ा फैसला, दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन आज बंद, आज सुबह 7:30 बजे से 18 मेट्रो स्टेशन बंद, अगली सूचना तक बंद रहेंगे स्टेशन, यात्रियों के लिए एंट्री और एग्जिट बंद, राजीव चौक पर इंटरचेंज जारी, मंडी हाउस पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर भी इंटरचेंज मिलेगा

➡आगरा, आगरा से दो छात्र हुए लापता, स्कूल से छुट्टी के बाद नहीं पहुंचे घर, दोनों छात्र एक ही क्लास के दोस्त, आगरा कैंट से ट्रेन पकड़कर निकले, निजामुद्दीन स्टेशन के CCTV में हुए कैद, हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में हुए सवार, पुलिस की एक टीम हरिद्वार पहुंची, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, कमला नगर थाना क्षेत्र का मामला

➡बदायूं, भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, कार और दूध की गाड़ी में टक्कर, हादसे में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक पुरुष, एक महिला, बच्चों समेत 10 लोग घायल, कई घायलों की हालत गंभीर, टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, बिसौली कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡झांसी, कारोबारी ने बेटे पर रंगदारी का आरोप, 2 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्तौल दिखाकर धमकी देने का आरोप, डर के कारण 5 लाख लेने का भी आरोप, बहू आरती और पोते धैर्य भी नामजद, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज, भारत, आरती और धैर्य के खिलाफ मुकदमा, नवाबाद थाने में दर्ज हुआ मामला

➡गोंडा, पुलिस और चेन स्नेचर के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी राजा गिरफ्तार, आरोपी महिलाओं से करता था चेन स्नेचिंग, बाइक पर बैठकर वारदात को देता था अंजाम, अवैध तमंचा भी पुलिस ने किया बरामद, विशनागा लिंक रोड पर पुलिस ने दबोचा आरोपी

➡रायबरेली, रायबरेली में बारिश के बाद जमीन धंसी, खेत में रहस्यमयी सुरंग का मुहाना मिला, ग्रामीणों ने प्राचीन ईंटों की दीवारों का दावा किया, सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची, हरचंदपुर के ओई गांव का मामला

➡दिल्ली, अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘जंतर मंतर को बेरिकेड लगाकर जेल बना दिया’, जैमर लगा दिए है- अभिजीत दीपके, 17 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए- अभिजीत दीपके, CP की दुकानें बंद कर दी- अभिजीत दीपके, ‘धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए हराम कर दिया’, ‘पूरी दिल्ली का जीना हराम कर दिया’

➡बहराइच, नेपाल बॉर्डर से जुड़े मामले में खुलासा, अमेरिकी नागरिक, पंजाब का वांछित आरोपी अरेस्ट, पंजाब के वांछित विक्रमजीत गिरफ्तार, अमेरिकी नागरिक मनवीर सिंह भी अरेस्ट, दोनों नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश की, फर्जी दस्तावेजों के साथ प्रवेश करते पकड़े गए, जोगा सिंह की मदद से भारत में घुस रहे थे, पीलीभीत का जोगा सिंह भी हिरासत में, बहराइच लाकर पुलिस कर रही पूछताछ, रुपईडीहा की तीन ट्रेवल एजेंसियों पर कार्रवाई, सीमा पर एसएसबी की सघन चेकिंग जारी

➡मेरठ, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, अकरम और शादाब के पैर में लगी गोली, मौके से दो जिंदा गाय सुरक्षित बरामद, दो तमंचे, कारतूस, गौकशी के उपकरण मिले, 7-8 बदमाशों के होने की सूचना, कई फरार, मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र का मामला

➡जालौन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा आज, 374 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, लोकार्पण, 1273.97 करोड़ परियोजनाओं की देंगे सौगात

➡फतेहपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा आज, जनपद को करोड़ों की सौगात देंगे सीएम, जनसभा को भी संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री, करीब 1500 पुलिसकर्मियों की रहेगी तैनाती, 12:05 बजे जालौन के लिए प्रस्थान करेंगे, सदर तहसील क्षेत्र में सीएम का कार्यक्रम

➡कानपुर, डंपर ने दो लोगों को रौंदा, हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, बिठूर थाना क्षेत्र का मामला

➡कानपुर, 17 हजार की लूट का खुलासा, लूटकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, 22 जुलाई को हुई थी वारदात, पुलिस ने 4,550 रुपये बरामद किए, पूछताछ में बड़ा खुलासा, एक और साथी का नाम आया, फरार आरोपी की तलाश जारी, तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल

➡फतेहपुर, पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल, बदमाश महेश के पैर में लगी गोली, मंदिरों से घंटियां चुराने वाला गिरफ्तार, 17 पीतल की घंटे-घंटियां बरामद, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद, हुसैनगंज थाना क्षेत्र की घटना

➡मुजफ्फरनगर, 21 दिन में दरिंदे को उम्रकैद की सजा, डेढ़ साल की मासूम से किया था दुष्कर्म, मामा टिंकू ने किया था बच्ची से दुष्कर्म, मुठभेड़ में लंगड़ा घायल हुआ था आरोपी, विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई आजीवन सजा, कोर्ट ने आरोपी पर 2 लाख का दंड भी लगाया.