चित्रकूट23जुलाई26*जंगल में प्रेमी के हाथ-पैर बांधकर छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार*
सुनैना निषाद की खास खबर न्यूज यूपीआजतक
चित्रकूट। यूपी के चित्रकूट घूमने आई NEET की छात्रा (20 वर्षीय) के साथ गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहाड़ी पर बैठी थी, तभी 3 लड़के पहुंचे और खुद को वनकर्मी बताकर दोनों को धमकाने लगे। बॉयफ्रेंड के साथ मारपीट करने के साथ एक आरोपी ने गमछे से उसके हाथ-पैर बांध दिए। बाकी दोनों छात्रा को डरा-धमकाकर घसीटते हुए झाड़ियों में ले गए। बारी-बारी से रेप किया, फिर तीनों मौके से फरार हो गए। बॉयफ्रेंड ने किसी तरह अपने हाथ-पैर खोले, भागकर लड़की के पास पहुंचा। पहाड़ी से नीचे आकर पुलिस को फोन किया, पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर केस दर्ज किया। CCTV खंगाले जा रहे हैं, शक के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है। घटना जिला मुख्यालय से 12 किमी. दूर बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के देवांगना घाटी के जंगल में बुधवार को दोपहर बाद की है। (घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर आरोपी बाइक से जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं)

More Stories
पंजाब24जुलाई26*पंजाब में पेपर लीक*पर शिरोमणि अकाली दल की सांसद ने (AAP) सरकार और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला
सहारनपुर24जुलाई26*ऑनलाईन साईबर ठगी कर पीडित के खाते मे निकाली गई 7100 /- रूपये की धनराशि सत प्रतिशत करायी वापस
मथुरा 24 जुलाई 26 थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत नवादा पर मथुरा डिपो की एक बस द्वारा एक दंपति को मारी टक्कर हुई मौत