बड़ी खबर
अयोध्या14जुलाई*पक्ष और विपक्ष में पोस्टर वार तेज
अयोध्या*राम मंदिर दानपात्र चोरी मामले पर पोस्टर वार तेज, विपक्ष के बाद अब पक्ष की ओर से लगे बैनर-पोस्टर राम मंदिर दानपात्र से पैसे चोरी के मामले को लेकर रामनगरी में पोस्टर वार शुरू हो गया है। विपक्ष के आरोपों के बाद अब पक्ष की ओर से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को निशाना बनाते हुए शहर के कई स्थानों पर बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ वरिष्ठ सपा नेता रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। इनमें राम मंदिर चढ़ावे की चोरी को लेकर सपा प्रमुख के बयानों का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा गया है। हालांकि, प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए धर्म पथ और अन्य प्रमुख मार्गों से अधिकांश पोस्टर और बैनर हटवा दिए। कई स्थानों पर पोस्टर आधे फटे और अधूरे दिखाई दिए, जिससे साफ है कि उन्हें हटाने की कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार, अयोध्या पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए इन पोस्टर-बैनरों को हटवाया । राम मंदिर दानपात्र चोरी प्रकरण को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी के साथ पोस्टर वार भी तेज हो गया है।

More Stories
लखीमपुर खीरी14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ14जुलाई26*उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार अगले 24–48 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव बना रहेगा।