लखनऊ14जुलाई26*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने की शिष्टाचार भेंट*
लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने आज 5, कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान महापौर ने मुख्यमंत्री को नगर निगम द्वारा शहर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, जनसुविधाओं के विस्तार तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नगर के समग्र एवं सुनियोजित विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए नागरिक सुविधाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने पर बल दिया।

More Stories
लखनऊ30अगस्त 26*हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या।
उन्नाव, 30 अगस्त 2026*उन्नाव में दिवंगत शिक्षकों को श्रद्धांजलि, TSCT ने बताई 268 करोड़ की सहायता
लखनऊ30अगस्त 26*_दक्षिणी जोन में सनसनीखेज वारदात, हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी का शव बरामद*_