जोधपुर14जुलाई26*ओबीसी वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता बने जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा – नरेंद्र शर्मा
जोधपुर*राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज जिला कांग्रेस कार्यालय में ओबीसी विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने की, जबकि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में निकाय एवं पंचायती राज चुनावों के संदर्भ में राजस्थान ओबीसी आयोग द्वारा संचालित ऑनलाइन सर्वे तथा ओबीसी वर्ग की जनगणना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों एवं ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने वार्डों में जाकर अधिक से अधिक ओबीसी वर्ग के पात्र मतदाताओं के नाम वोटर सूची में सही वर्ग के साथ दर्ज करवाने में सहयोग करें तथा संबंधित बीएलओ (BLO) से समन्वय स्थापित करें।
इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा ने कहा कि ओबीसी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा तथा निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। यदि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम सही रूप से दर्ज होगा, तो भविष्य में ओबीसी आरक्षित सीटों का निर्धारण भी न्यायसंगत और प्रभावी ढंग से हो सकेगा।
ओमकार वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और संविधान की भावना के अनुरूप कार्य करती रही है। ओबीसी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, अल्पसंख्यक सभी को समान अधिकार तभी संभव है जब जनगणना सही हो ओर ये संभव हुआ है क्यों कि हमारे न्याय योद्धा राहुल गांधी ने ओबीसी जनगणना के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष किया है इसी का आज ये परिणाम है कि सरकार को ओबीसी जनगणना करने के लिए मजबूर होना पड़ा।सूरसागर विधानसभा प्रत्याशी इंजी. शहजाद अयूब खान ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जन-जागरूकता अभियान को गति देने का आह्वान किया। दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को इस ओबीसी जनगणना सर्वे अभियान को मिलकर पूर्ण करे ताकि एक भी ओबीसी वर्ग का व्यक्ति वंचित ना रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी वार्डों में अभियान चलाकर ओबीसी समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा वोटर सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने नहीं दिया जाएगा। सभी ने अपने अपने सुझाव प्रेषित किए। बैठक में AICC महिला सचिव हेमलता चौधरी,ओबीसी प्रदेश महासचिव नरेंद्र चौहान,लियाकत अली रंगरेज,भंवर लाल सियोल,सुरेश शर्मा,त्रिलोक मेहरा,रामनिवास कुमावत,अशोक गहलोत,कुसुम दईया,डॉ. अनीता परिहार,रेखा वर्मा,फरजाना चौहान,छोटू राम गुर्जर,दिलीप सिंह परिहार,गौरव देवड़ा,पूसा राम चावड़ा,सुरेश सागर,एस के प्रजापति,किशोर सिंह पंवार,कुलदीप सिंह,सांखला,विष्णुदत्त गहलोत, छवर लाल भाटी, पूना राम सारण,मुकेश जांगिड़,खेमराज,आफताब खान आदि ओबीसी पदाधिकारी शामिल हुए।
नरेंद्र शर्मा
जिलाध्यक्ष, ओबीसी विभाग
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

More Stories
सुल्तानपुर14जुलाई26*डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर शारदा सहायक नहर के कुलाबों का होगा कायाकल्प
सहारनपुर14जुलाई26*मिशन शक्ति फेज 5 0 द्वितीय चरण शहर से लेकर देहात तक एक दृढ़ संकल्प के साथ*
लखनऊ14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*