November 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 3 नवम्बर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में गरजे पार्षद मुन्ना मलिक

मथुरा 3 नवम्बर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में गरजे पार्षद मुन्ना मलिक

मथुरा 3 नवम्बर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में गरजे पार्षद मुन्ना मलिक

 

जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर निगम प्रशासन को घेरा

 

आजाद मार्केट के जीर्णोद्धार, बलभद्र कुंड के सौंदर्यीकरण और सेवानिवृत्त सफाईकर्मियों के स्थान पर नई तैनाती की उठाई मांग

 

मीट प्रतिबंध पर बोले—”रोजी-रोटी छीनने के बजाय वेंडिंग जोन बनाएं, प्रतिबंध लगाना ही है तो पहले शराब पर लगाएं”

कु0 सोनम

मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में वार्ड संख्या-31 (भूतेश्वर क्षेत्र) के पार्षद मुन्ना मलिक ने जनहित के विभिन्न मुद्दों, बुनियादी सुविधाओं की बदहाली और प्रशासनिक सुस्ती को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया। सदन में अपनी बात रखते हुए उन्होंने निगम प्रशासन पर वार्ड-31 के साथ उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का खुला आरोप लगाया।
राधिका धाम पार्क का नामकरण ‘महाराजा अग्रसेन’ के नाम पर:
बैठक के दौरान पार्षद मुन्ना मलिक के पत्र व प्रस्ताव पर सदन में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। वार्ड संख्या-31 के अंतर्गत राधिका धाम कॉलोनी स्थित पार्क का नामकरण अब ‘महाराजा अग्रसेन’ के नाम पर करने के प्रस्ताव पर विचार कर स्वीकृति प्रदान की गई।
गंगाजल आपूर्ति में भेदभाव पर नाराजगी:
पार्षद मुन्ना मलिक ने सदन में तीखे स्वर में कहा कि आसपास के सभी वार्डों को गंगाजल की आपूर्ति दी जा रही है, लेकिन लगातार हर बोर्ड बैठक में मांग उठाए जाने के बावजूद वार्ड-31 को वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर हमारे वार्ड के साथ यह सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है? उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्रवासियों को उनका वाजिब हक तुरंत मिलना चाहिए।
लंबित प्रस्तावों और सुस्त विकास कार्यों पर घेरा:
आजाद मार्केट का जीर्णोद्धार: पिछली बोर्ड बैठक में आजाद मार्केट के जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ था, किंतु आज तक धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हो सका। इसे अविलंब शुरू कराया जाए।
बलभद्र कुंड का सौंदर्यीकरण: भूतेश्वर क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बलभद्र कुंड के निर्माण और सौंदर्यीकरण की मांग लंबे समय से लंबित है, जिस पर तुरंत कार्ययोजना बनाकर अमल हो।
वर्क ऑर्डर के बाद भी ठप काम: जिन ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने मौके पर काम शुरू नहीं कराया, उनके खिलाफ तत्काल कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
बैठक संपुष्टि पर आपत्ति: उन्होंने पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि न होने पर सदन के पटल पर औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई।
सफाई व्यवस्था और पार्षदों का स्टडी टूर:
वार्ड में सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर तत्काल नए कर्मचारियों की तैनाती की मांग की। इसके साथ ही, अन्य विकसित शहरों के मॉडल और कार्यप्रणाली को समझने के लिए पार्षदों के लिए 7 दिवसीय ‘स्टडी टूर’ (अध्ययन दल) आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।
मीट प्रतिबंध की मांग पर तीखा विरोध, शराब बंदी की उठाई मांग:
बैठक के दौरान कुछ पार्षदों द्वारा शहर में मीट बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग का पार्षद मुन्ना मलिक ने खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि लोगों की रोजी-रोटी छीनने के बजाय नगर निगम मीट व्यापारियों के लिए उचित व व्यवस्थित स्थान (वेंडिंग जोन) चिन्हित करे। कड़ा पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि यदि समाज और शहर के हित में प्रतिबंध ही लगाना है, तो मीट से पहले शहर में धड़ल्ले से बिक रही शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

Taza Khabar