July 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 13 जुलाई 26 ‌डीएम के निर्देश पर बायसी में खाद्य पदार्थों की औचक जांच, मिठाइयों के सैंपल लिए गए

पूर्णिया बिहार 13 जुलाई 26 ‌डीएम के निर्देश पर बायसी में खाद्य पदार्थों की औचक जांच, मिठाइयों के सैंपल लिए गए

पूर्णिया बिहार 13 जुलाई 26 ‌डीएम के निर्देश पर बायसी में खाद्य पदार्थों की औचक जांच, मिठाइयों के सैंपल लिए गए

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल

*खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, बायसी के होटल और मिठाई दुकानों में छापेमारी*

 

 

पूर्णिया बिहार / त्योहारों और गर्मी के मौसम में खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट को रोकने के लिए *जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार* के निर्देश पर जिले भर में जांच अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में सोमवार को *बायसी अनुमंडल पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन* एवं *खाद्य संरक्षण पदाधिकारी* ने संयुक्त रूप से बायसी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न होटलों, मिठाई दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में बिक रहे मिठाई, नमकीन, दूध से बने उत्पादों एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। संदिग्ध पाए गए खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

*मिलावट पर होगी कड़ी कार्रवाई*
खाद्य संरक्षण पदाधिकारी ने दुकानदारों एवं होटल संचालकों को निर्देश दिया कि वे स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में यदि किसी खाद्य पदार्थ या मिठाई में मिलावट पाई गई तो संबंधित दुकानदारों और प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीओ श्री अभिषेक रंजन ने कहा कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

*डीएम का निर्देश- नियमित हो जांच*
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने पहले ही सभी वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले के सभी अनुमंडलों में खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जाए ताकि बाजार में शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
प्रशासन के इस कदम की आम जनता ने सराहना की है।

Taza Khabar