पूर्णिया बिहार 13 जुलाई26* पूर्णिया में धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने के निर्देश, तीन प्रखंडों की प्रगति पर जताई नाराजगी
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*समय पर सीएमआर जमा कराएं सभी राइस मिलर, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश*
पूर्णिया बिहार : खरीफ विपणन वर्ष *2025-26* में धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा के लिए *जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार* की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ जिले में चयनित *राइस मिलर्स* भी उपस्थित थे।
*100% सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश*
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने के कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने सभी चयनित *पैक्स एवं व्यापार मंडलों* को निर्देशित किया कि वे किसानों से अधिप्राप्त धान के बदले *सीएमआर* की आपूर्ति में तेजी लाएं और इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
साथ ही सभी चयनित राइस मिलों को अपनी क्षमता के अनुसार समय-सीमा के अंदर *100 प्रतिशत सीएमआर* जमा कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
*3 प्रखंडों की प्रगति असंतोषजनक*
समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि पूर्णिया जिले के *अमौर, डगरुआ एवं धमदहा* प्रखंडों में सीएमआर आपूर्ति का प्रतिशत अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने संबंधित *सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों* एवं संबद्ध राइस मिल संचालकों को अविलंब प्रगति बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*उपस्थित रहे अधिकारी*
बैठक में *जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी* सहित अधिप्राप्ति कार्य से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन ने कहा है कि अधिप्राप्ति की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा लगातार की जाएगी ताकि लक्ष्य को समय पर पूरा किया जा सके।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*